Ghost dreams: हर इंसान नींद में सपने देखता है। कई सपने ऐसे होते हैं जो जगने के बाद हम भूल जाते हैं और कई सपने ऐसे होते हैं जो नींद खुलने के बाद भी काफी वक्त तक हमारे दिलो दिमाग में छाए रहते हैं। कई सपने तो ऐसे भयावह होते हैं जो नींद खुलने के बाद जब जब याद आता है तो मन में डर पैदा हो जाता है। खास तौर पर भूत प्रेत का सपना देख लेने के बाद लंबे समय तक मन में किसी अनहोनी, अनिष्ट या अपशकुन की संभावना बनीं रहती है।
भारतीय परंपरा में स्वप्न शास्त्र का एक विशेष महत्व होता है। हर सपने का महत्व होता है और कई बार उसमें भविष्य के संभावित संकेत छिपे होते हैं। हालांकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ये प्रमाणित नहीं होते लेकिन संास्कृतिक रुप से इनका बड़ा महत्व होता है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपके सपने में कोई भूत प्रेत आता है या कोई अदृश्य शक्ति आपके उपर हमला करता है तो ये कोई साधारण सपना नहीं होता। इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। भूत प्रेत का सपना इस बात का संकेत देता है कि आपनके मन के अंदर कोई बहुत बड़ी चिंता, तनाव, दबाव या उलझन चल रही है। यह आपके वास्तविक जीवन की असुरक्षा, डर और विकट समस्याओं को दिखाता है।
अगर आपके सपने में कभी ऐसा देखा हो कि आप किसी भूत के डर से भाग रहे हैं और वो आपका पीछा कर रहा है यह संकेत है कि आपके वास्तविक जीवन में कोई ऐसा भय है जो आपको परेशान कर रहा है। यह भय शादीशुदा जिंदगी, आपकी पुरानी लव लाइफ, करियर से जुड़ा हुआ भी हो सकता है। यह सपना बता रहा है कि आपने भले ही नई शुरुआत कर दी हो लेकिन आपका अतीत अभी भी आपके साथ खड़ा है और आप उससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
कई बार आपके सपने में ऐसा भी आता है कि आप सोए हुए हैं और आपके कमरे की छत से भूत प्रेत आत्मा या कोई अदृश्य शक्ति आपके उपर हमला करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है तो यह आपके आने वाले समय के लिए चेतावनी है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर ऐसा सपना आपने देखा है तो अपने निर्णयों में सावधानी बरतें। संभव हो तो कुछ समय के लिए उसे आगे टाल दें। ऐसे सपने संकेत है कि आर्थिक मामलों में आप सतर्क हो जाएं।
कभी कभी सपने में इंसान खुद को घायल, असहाय और कमजोर महसूस करता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार संकेत है कि आप शारीरिक और मानसिक थकान के शिकार हैं। यह बताता है कि आप अभी जो कर रहे हैं, वो आपके लायक नहीं है। आपकी जहां भी कार्यक्षेत्र में हैं, वहां आपका भविष्य नहीं है। ऐसे में बेहतर है कि आप कुछ समय के लिए ब्रेक लें और किसी नई दिशा की ओर अपना भविष्य बनाने का प्रयास करें अन्यथा जीवन का यह दौर आपके लिए भारी साबित हो सकता है।
अब सबसे बड़ी बात कि अगर आपको रोजाना ऐसे डरावने, भयभीत करने वाले भूत प्रेत आत्मा वाले सपने आ रहे हैं तो अपने जीवन में कुछ बदलाव करें। ईश्वर के प्रति अगाध आस्था रखें। पूजा पाठ सत्संग और नाम जपने में समय व्यतीत करें। मन में सुख शांति और संतोष लाएं। सामाजिक जीवन में सक्रियता लाएं। अच्छे लोगों के बीच रहें। सदैव सकारात्मक विचार रखें। ईश्वर की कृपा से जल्द मंगल ही मंगल होगा।
यह जानकारी स्वप्न शास्त्र और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसे केवल सामान्य जानकारी समझें, अंधविश्वास का आधार न बनाएं।
also read: Sundaytips: रविवार को भूल कर भी न करें पैसों का लेन देन, बढ़ने लगती है परेशानियां….
