क्या आप भी खोल सकते हैं पेट्रोल पंप ?

जी खोल सकते हैं पेट्रोल पंप खोलने के लिए प्रमुख कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, रिलायंस और भारत पैट्रोलियम लाइसेंस जारी करती हैं।

इसके लिए ज़मीन की जरूरत होती है, जो हाईवे पर 1200 से 1600 वर्ग मीटर के बीच होनी चाहिए। यदि आपके पास खुद की ज़मीन नहीं है, तो किराए पर भी ज़मीन लेकर पंप खोला जा सकता है, लेकिन इसके लिए एग्रीमेंट जरूरी है।

आवेदन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है, जिसकी फीस वर्ग के आधार पर निर्धारित होती है: सामान्य वर्ग के लिए 8000 रुपये, ओबीसी के लिए 4000 रुपये और एससी/एसटी के लिए 2000 रुपये।

पंप खोलने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 15-20 लाख रुपये और शहरी क्षेत्रों में 30-35 लाख रुपये का निवेश करना पड़ता है। इसके साथ ही, कंपनियां निवेश का कुछ हिस्सा रिटर्न के रूप में भी देती हैं, जो लगभग 5 प्रतिशत होता है।