06118b32 309b 40e0 aea6 dfdc8b2f7145

Sundaytips:  प्राचीन ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। मान्यता है कि जिस जातक पर सूर्यदेव की कृपा हो जाती है, वो पूरी जिंदगी खूब तरक्की करता है। उसे हर तरह का सुख और सफलता प्राप्त होती है। सनातन धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य का दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में विश्वास रखने वाले लोग इस दिन सूर्यदेव की पूजा आराधना करते हैं। कहा जाता है कि रविवार के दिन कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें रविवार के दिन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य को कई प्रकार के कष्ट उठाने पड़ते हैं।

आइए, आज चर्चा करते हैं वैसे ही कुछ कार्यों पर जिन्हें रविवार को नहीं करना चाहिए।

उधार लेने और देने से करें परहेज: रविवार के दिन किसी को उधार न देना चाहिए और न किसी से उधार लेना चाहिए। ऐसा करने से लेने वाले पर कर्ज बढ़ता चला जाता है और देने वाले को भी यह कर्ज ठीक तरीके से नहीं मिल पाता। रविवार का दिन सप्ताह का आरंभ होता है। मान्यता है कि यह दिन ऋणहर्ता भगवान सूर्य नारायण को समर्पित होता है। इस दिन पैसों का लेन देन करना सही नहीं माना जाता है। रविवार को पैसों को लेन देन करने से उधार चुकाने और वापस लेने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ravivar chant these mantras for happiness prosperity and respect surya ke mantras 1781978449408 1280x720 1मांस और मदिरा का सेवन न करें: कुछ लोग जानबूझ कर अपने जीवन को कष्ट में डालते हैं। अधिकांश लोग रविवार को ही मांस और मदिरा का जमकर सेवन करते हैं। सप्ताह के छह दिन धार्मिक बनें रहते हैं और रविवार को मांसाहार करने लगते हैं। ऐसा करने से कुंडली में सूर्यदेव की स्थिति कमजोर होने लगती है और जीवन में नकारात्मक उर्जा प्रवेश कर जाती है। मान्यताओं के अनुसार रविवार को मांस मछली खाने से धन संपत्ति बर्बाद होने लगती है। परिवार के सदस्यों को रोग बीमारियां घेरने लगती हैं।

लोहे के सामान नहीं खरीदने चाहिए: लोहा सीधे शनि ग्रह से जुड़ा हुआ है। रविवार का दिन सूर्य ग्रह को समर्पित होता है। सूर्य और शनि का स्वभाव एक दूसरे के ठीक विपरीत होता है। ऐसे में रविवार को लोहा खरीदने और बेचने से आपकी कुंडली का सूर्य कमजोर हो सकता है। आपने अपने जानने वाले कई लोगों से सुना होगा कि रविवार के दिन लोहे का खरीदा हुआ उनका कोई भी सामान सफल नहीं हुआ।

काले रंग के कपड़े न पहनें रविवार को: आज से 15 साल पहले तक काले रंग के कपड़ों का इस्तेमाल न के बराबर होता था। काले रंग की जींस और पैंट तो लोग पहन भी लिया करते थें लेकिन काले रंग की शर्ट, टीशर्ट और साड़ी तो कोई भूलकर भी नहीं पहनता था लेकिन फैशन के दौर में लोगों ने काले रंग के कपड़े भी रेगुलर पहनने से शुरु कर दिया। तो अब से और आज से रविवार को काले रंग के कपड़े पहनने से परहेज करें।

ध्यान रहे, ये सभी बातें धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र में वर्णित विश्वासों पर आधारित हैं। इनका उद्देश्य किसी प्रकार का भय उत्पन्न करना नहीं, बल्कि परंपराओं और आस्था से जुड़ी जानकारी देना है। यदि आप भी चाहते हैं कि भगवान सूर्यदेव की कृपा आपके और आपके परिवार पर हमेशा बनी रहे, तो रविवार के दिन इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो वीडियो को लाइक करें, अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें और ऐसे ही धर्म, ज्योतिष और सनातन परंपराओं से जुड़ी रोचक और महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। नमस्कार!

रविवार को सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए उधार लेनदेन, मांसमदिरा सेवन, लोहे की खरीदारी और काले कपड़े पहनने से बचने की धार्मिक मान्यता है। ये मान्यताएं आस्था पर आधारित हैं।

 

also read : Hindurituals: शनिवार को कर लें ये काम, शनिदेव के साथ हनुमान जी भी हो जाएंगे प्रसन्न, धन दौलत की कमी नहीं होगी…..

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *