51ee780b 7e5c 49db 99fa 3ddec5eb0a2a

Career: लंबे समय से बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या रही है। पिछले कुछ सालों में यह समस्या और भी विकराल होती जा रही है। डिग्री और टैलेंट सब कुछ बेकार हो रहा है। बड़ी संख्या में नौजवान काम के अभाव में घर पर बैठे हुए हैं। हमारे भारतीय ज्योतिष परंपरा में रोजगार और नौकरी को लेकर कई सारे उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से जातकों पर ईश्वरीय कृपा होती है और नौकरी प्राप्त हो जाती है। अगर आप भी बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो अपना प्रयास जारी रखें और साथ ही साथ कुछ आसान से उपाय को भी विधिपूर्वक करें।

DALL E 2025 12 03 12.23.10 A peaceful and serene image representing the balance between spirituality and a 9 5 job for Hindu professionals living abroad. The scene should featur 1

अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं और काफी मेहनत करने के बाद भी आपका काम नहीं बन पा रहा है तो आप भोलेनाथ की शरण में जाएं। सोमवार के दिन स्नानादि से निवृत होकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करें। उन्हें 11 बेलपत्र अर्पित करें। शिव चालीसा का पाठ करें और भगवान शिव से नौकरी के लिए कामना करें। महादेव आपके जीवन में जल्द ही नौकरी का योग बनाएंगे।

महादेव को प्रसन्न करने के लिए आप रोजाना शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध अर्पित करें। गौमाता का दूध हम सभी के लिए पवित्र और पूजनीय है। गौमाता का कच्चा दूध चढ़ाने से महादेव जातकों की समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं

हिंदू परंपरा में मान्यता है कि पीपल के वृक्ष में समस्त देवी देवताओं का वास होता है। अगर आप बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं और लाख कोशिशों के बावजूद नौकरी नहीं मिल पा रही है तो आप नियम बना कर रोजाना पीपल की जड़ में कच्चा दूध और जल अर्पित करें। आपकी परेशानियों का हल शीघ्र होगा। अगर आप पितृदोष की समस्या से जूझ रहे हैं तो हर महीने की अमावस्या आने से पहले चतुर्दशी के दिन बरगद के पेड़ पर दूध अर्पित करना चाहिए।

सूर्यदेव को जल: अगर आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है और इसकी वजह से आपको नौकरी नही मिल पा रही है तो रोज सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। जल में रोली, अक्षत मिलाकर सूर्य मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दें। जल्द लाभ प्राप्त होगा।

शनिदेव की पूजा: कड़ी मेहनत और ईमानदारी पूर्वक प्रयास के बावजूद आपको नौकरी नहीं मिल पा रही है तो आप प्रत्येक शनिवार को शनि मंदिर जाएं। शनिदेव के पैर के अंगूठे पर सरसों का तेल अर्पित करें। शनि मंत्र का जाप करते रहें। ध्यान रखें कि आप कभी भी शनिदेव की मूर्ति के ठीक सामने न खड़े हो। शनिदेव की दृष्टि आप पर नहीं पड़नी चाहिए।

पशु पक्षियों को आहार दें: कोशिशें लगातार असफल हो रही हो तो आप गौमाता को रोटी खिलाएं। कुत्तों को रोटी दें। चिड़ियों को दाना और पानी दें। चीटिंयों को आटा खिलाएं। आसपास कहीं तालाब हो तो वहां मछलियों को दाना खिलाएं। भगवत कृपा आप पर जल्द होगी। आपको नौकरी अवश्य मिलेगी और अच्छी नौकरी मिलेगी।

निराश होने के बजाय हर दिन नई उम्मीद और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ें। सच्ची श्रद्धा, सत्कर्म और लगातार प्रयास एक दिन आपको मनचाही नौकरी तक जरूर पहुंचाएंगे।

 Disc: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय परंपराओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है। नौकरी के लिए निरंतर प्रयास, कौशल विकास और सही तैयारी सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं।

also read:Ghost dreams: आपके भी सपने में आते हैं भूत प्रेत तो हो जाइए सावधान…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *