Vastutips: बहुत बार ऐसा होता है कि कठिन मेहनत करने के बाद भी व्यापार में सफलता नहीं मिलती है और लगता है कि हम आगे बढ़ने की बजाय और कमजोर होते जा रहे हैं। इसके पीछे कई बार वास्तु दोष भी कारक माना जात है। वास्तु शास्त्र कहता है कि अपने दुकान, प्रतिष्ठान या कारोबारी स्थान पर पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह होना बेहद जरुरी है। यह सफलता और समृद्धि लाने के लिए जरुरी होता है। अगर आपको भी ऐसा लग रहा है कि आपको व्यापार या दुकान में मनोवांछित सफलता नहीं मिल पा रही है और आर्थिक परेशानियां बढ़ती ही जा रही है तो आप वास्तु से जुड़े खास उपाय जरुर करें। इससे आपकी परेशानियां कम होंगी।
उत्तत दिशा का खास ध्यान रखें: उत्तर दिशा को धन के देवता भगवान कुबेर की दिशा माना जाता है। आप अपने दुकान या ऑफिस में हरे रंग के तोते की या फिर प्राकृतिक दृश्य जिसमें हरियाली साफ दिखता हो, वैसी तस्वीर या प्रतीक लगाएं। इस उपाय से बुध ग्रह को भी मजबूती मिलती है और आपके व्यापारिक निर्णयों में सहायता मिलती है।
व्यापार वृद्धि यंत्र की करें स्थापना : व्यापार वृद्धि यंत्र को अपने दुकान या कारोबारी स्थल पर शुभ मुहूर्त में स्थापित करना चाहिए। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र दोनों में यंत्रों की पूजा को बेहद शुभ फलदायक माना जाता है। अपने दुकान पर या ऑफिस में जहां भी आपने व्यापार वृद्धि यंत्र को स्थापित किया है, वहां नियमित पूजन करें। इससे काफी लाभ मिलता है।
तिजोरी या कैश काउंटर को उत्तर दिशा में करें स्थापित….. आप अपने दुकान का कैश काउंटर या तिजोरी की दिशा में बदलाव करें। उसे उत्तर दिशा की ओर करें। दुकान या ऑफिस का मुख्य द्वार उत्तर, उत्तर पूर्व या उत्तर पश्चिम दिशा में होना वास्तु के हिसाब से अच्छा होता है।
रंगों के प्रभाव को न करें अनदेखा: अपने दुकान या ऑफिस को सफेद, क्रीम या हल्के रंगों से ही पेंट करवाए। इन रंगों से मानसिक शांति तो आती ही है, साथ ही साथ इससे आपके व्यापारिक स्थल पर पॉजिटिव एनर्जी आती है।
बैठने की दिशा को सही करें: व्यापार में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए अपने बैठने का स्थान उत्तर दिशा की ओर रखें और अगर आपका चैंबर है तो उसे दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर रखें। ध्यान रखें कि आप जहां बैठते हो, उसके पीछे ठोस दीवार होनी चाहिए।
श्वेतार्क गणेश जी करें स्थापना: अपने दुकान या ऑफिस में श्वेतार्क गणेश जी और एकाक्षी श्रीफल स्थापित करें और नियमित रुप से पूजा करें। सप्ताह में किसी भी एक दिन मिठाई का भोग लगाएं और प्रसाद सबको वितरित करें।
धातु का कछुआ रखें: वास्तु शास्त्र के अनुसार दुकान या ऑफिस में धातु से बने कछुए को रखने से धन और सफलता के योग बनते हैं। यह व्यापारिक कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करता है।
कुत्तों को दें बिस्कुट या रोटी: रात के समय दुकान बंद करने के उपरांत आसपास के कुत्तों को बिस्कुट या रोटी अवश्य खिलाएं। यह उपाय आपके कारोबारी और निजी जीवन में बरकत लेकर आता है।
ध्यान रखें, ये उपाय वास्तु और ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित हैं। सफलता के लिए मेहनत, सही रणनीति और सकारात्मक सोच भी बेहद जरूरी है। विश्वास और निरंतर प्रयास के साथ व्यापार में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।
डिस्क्लेमर : यह जानकारी वास्तु एवं ज्योतिष संबंधी पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है। सफलता के लिए मेहनत, सही योजना और व्यावहारिक निर्णय भी आवश्यक हैं।
also read- Sawan: सावन के महीने में मांस मछली क्यों नहीं खाने चाहिए, जान जाएंगे तो कभी नहीं खाएंगे….
