njmjhk

Hindutradition: हम में से कई लोगों के अंदर बैठे बैठे पांव हिलाने की बुरी आदत होती है। हमलोग जब भी कहीं चेयर या सोफे पर बैठते हैं तो बैठे बैठे अनजाने में पांव हिलाना शुरु कर देते हैं। ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं होता। ऐसा करने से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आपको याद होगा कि हमारे परिवार के बूढ़े बुजुर्ग हमें इस तरह से पांव हिलाने से हमेशा मना करते थें। वो ऐसा इसलिए कहते थें क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी हमसे रुठ जाती है। इस तरह के फिजूल आदतों से घर में मनहूसियत छा जाती है। सुख समृद्धि दूर चली जाती हैं

जानिए कि बैठे बैठे पांव हिलाने से क्या क्या नुकसान होता है !

iloiज्योतिष विज्ञान और वास्तु शास्त्र के हिसाब से बैठे बैठे पैर हिलाने से कई प्रकार की मुश्किलें जीवन में आनग लगती हैं।

बैठे बैठे बिना वजह पैर हिलाने से घर की बरकत समाप्त हो जाती है। घर में दुख और बीमारियां प्रवेश करती हैं। पूरा परिवार पैसों की तंगी का सामना करने लगता है।

बिना कारण पांव हिलाने की आदत से घर में बचा कर रखी गई जमा पूंजी सब नष्ट होने लगती है। रोग, दुख, बीमारी और बेवजह के कार्यों में पैसा खर्च नहीं बल्कि बर्बाद होने लगता है। घर में मिठाइयों, फलों और दूध घी से ज्यादा दवाईयां आने लगती हैं।

सनातन मन के अननुसार धन की देवी मां लक्ष्मी शाम के समय पृथवी का भ्रमण करती हैं। शाम के समय जातकों को पैर हिलाता देख वो उनसे दूर जाने लगती हैं। यही वजह है कि शाम के समय पैर हिलाने से दरिद्रता और विपत्ति आती है।

आपने देखा होगा कि कई लोगों को पूजा पाठ के समय में, मंदिर में, सत्संग में भी बैठे बैठे पांव हिलाने की आदत होती है। ऐसा करने से जातकों को पूजा पाठ का फल नहीं मिलता है और देव दोष लगता है। इस तरह के आचरण से आपका पूरा समय व्यर्थ चला जाता है।

वहीं कई लोग ऐसे होते हैं जो भोजन करते समय बैठ कर पैर हिलाते रहते हैं। जो व्यक्ति खाना खाने के समय पैर हिलाता है, उसे अन्न देवता, माता अन्नपूर्णा का निरादर माना जाता है। जो भी मनुष्य अन्न देवता और माता अन्नपूर्णा का निरादर करता है, उसे ऐसी बीमारी होती है कि भोजन करना मुहाल हो जाता है।

अकारण पांव हिलाने वाले लोगों की कुंडली में शनि और चंद्रमा की स्थिति निरंतर कमजोर होने लगती है। इसकी वजह से जीवन में मानसिक तनाव और अस्थिरता आने लगती है। मन बेचैन रहता है। गलत गलत ख्याल मन में आने लगते हैं।

इसलिए आपके अंदर भी ऐसे बैठे बैैठे पांव हिलाने की आदत है तो उसका त्याग करें और अगर आपके सामने कोई ऐसा करता है तो उसे ऐसा करने से रोकें।

तो दोस्तों, अगर आपके अंदर भी बैठेबैठे पैर हिलाने की आदत है तो आज से ही इसे बदलने का प्रयास करें। हमारे संस्कारों में छोटीछोटी आदतों को भी जीवन की सकारात्मकता और अनुशासन से जोड़कर देखा गया है।

हालांकि इन मान्यताओं को आस्था और परंपराओं के रूप में ही समझना चाहिए, लेकिन अच्छी आदतें अपनाना हमेशा जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर साझा करें, ताकि वे भी ऐसी आदतों के बारे में जान सकें।

ऐसी ही रोचक धार्मिक, वास्तु और ज्योतिष से जुड़ी जानकारियों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष और वास्तु संबंधी पारंपरिक विश्वासों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है, इसे वैज्ञानिक या प्रमाणित तथ्य के रूप में न लें।

also read: Special remedies on Friday: शुक्रवार के दिन करें ये खास उपाय, भर जाएगी तिजोरी, मां लक्ष्मी की होगी खास कृपा…..

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *