ladka

बिहार ही नहीं पूरे देश में परिवार से भागकर शादी करने की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनती रही है. और आए दिन लड़की के माध्यम से अपने जिंदा होने का, अपनी मर्जी से भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर डालती रही है. एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है… जिसमें लड़की यह दावा कर रही है कि वह खुद से घर से भागी है और वह किसी युवक के साथ रहना चाहती है. इधर लड़की के घर वालों ने लड़के के ऊपर अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया है. हालांकि लड़की ने सुरक्षा की मांग की है. इस वायरल वीडियो की पुष्टी बिहारी न्यूज नहीं करता है.

vaishali couple 84

जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है उस वीडियो में लड़की बोल रही है कि मेरा नाम बंधन कुमारी है. थाना महनार जिला वैशाली से बोल रही हूं. मैं ये कहना चाहती हूं कि न ही कोई मुझे किडनैप किया है और न ही कोई मुझे भगा के लाया है. मैं अपनी मर्जी से शादी की हूं विशाल ले. प्लीज हमें डिस्टर्ब न करें. हम अपना घर बसाना चाहते हैं. हम खुद से रहना चाहते हैं, प्लीज हमें डिस्टर्व न करें. तो चलिए अब जान लेते हैं इस वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी महनार थाना के करनौती गांव की है. जहां रंजीत कुमार का पुत्र विशाल और भौरहो गांव की रहने वाली बंधन कुमारी के बीच का पूरा मामला है. बताया जाता है कि ये दोनों पिछले लंबे समय से एक दूसरे से जानते थे. कुछ समय के बाद दोनों की दोस्तों प्यार में बदल गई और 2 अगस्त से भागकर दोनों ने शादी कर ली. अब इधर लड़की के घरवालों ने 4 अगस्त को महनार थाने में लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दिया. फिलहाल दोनों प्रेमी जोड़े फरार चल रहे हैं.

hmghh 1662117448

केस दर्ज होने के बाद प्रेमिका ने अपना पक्ष सोशल मीडिया के माध्यम से रखा है. जिसमें उन्होंने अपने आप को किडनैप नहीं होने की बात कही है साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि हमें डिस्टर्ब न किया जाए. बता दें कि इस पूरे मामले में महनार थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि वीडियो सामने आया है. इस वीडियो की जांच की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा है कि पहली नजर में यह पता चलता है कि ये दोनों बिहार से बाहर हैं. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा है कि अगर लड़का लड़की बालिक हैं तो इन्हें सुरक्षा प्रदान किया जाएगा. ऐसे में अब देखना है कि इस पूरे प्रकरण में आगे क्या होता है. इस पूरे मसले पर पुलिस जहां लड़का लड़की के बालिग होने पर सुरक्षा देने की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लड़की के घरवालों ने लड़के के ऊपर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है. इधर लड़की का कहना है कि मैं अपना घर बसाना चाहती हूं, प्लीज हमें परेशान न करें.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *