4RT

Tulsiremedies:  सनातन धर्म में सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना को समर्पित होता है। वर्ष 2026 के सावन मास की शुरुआत हो चुकी है और इसका समापन रक्षाबंधन के साथ ही 28 अगस्त को होगा।

सावन के महीने में भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते हैं। शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। कांवर लेकर विभिन्न ज्योतिर्लिगों पर जल चढ़ाने जाते हैं। वहीं यह भी मान्यता है कि सावन के महीने में अगर तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ खास उपायों को आजमाएंगे तो आपके जीवन में धन संपत्ति का योग बनेगा। परिवार में खुशहाली आएगी। कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

तो आइए, आज सावन के महीने में तुलसी से जुड़े कुछ खास उपायों की चर्चा करते हैं।

हजुय्ज

हर हिंदू परिवार के आंगन या बालकनी में तुलसी का पौधा जरुर लगा होता है। सावन के महीने में तुलसी का पौध अपने घर में अवश्य लगाएं। सावन महीने के गुरुवार को घर में नया तुलसी का पौधा लेकर आए। इसे घर की छत, आंगन या बालकनी में लगाएं। इससे आपके घर मे खुशहाली बनीं रहती है।

कहते हैं कि सावन के महीने में तुलसी के पौधे की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। इस पवित्र महीने में हर दिन संध्या वेला में अगर आप तुलसी पौधे के समक्ष देसी घी का दीपक जलाएंगी और विधि विधान से पूजा करेंगी तो आपके घर में धन आगमन का योग बनेगा। तमाम तरह की बाधाओं और विध्नों से मुक्ति मिलेगी। सावन के महीने में यह उपाय धन को आकर्षित करने का एक माध्यम माना जाता है।

सावन के महीन में तुलसी के पौधे से कुछ मंजरियों को अलग करें। उन्हें लाल कपड़े में बांध कर रखना चाहिए। इस उपाय से धन आगमन का योग बनता है। परिवार पर माता लक्ष्मी की कृपा बनीं रहती है। यह उपाय सावन के महीने में अवश्य करें।

सावन के महीने में भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए तुलसी के पौधे में शालीग्राम अवश्य रखें। इस महीने में तुलसी और शालीग्राम की पूजा एक साथ करनी चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। जहां भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे, वहां माता महालक्ष्मी की कृपा मिलनी ही मिली है।

सावन के महीने में जब भी तुलसी माता की पूजा करें तो गमले के अंदर हल्दी की कुछ गाठें रख दें। यही नहीं कुछ सिक्के भी गमले के अंदर रख दें। इस उपाय को करने से माता महालक्ष्मी की कृपा आप पर बनीं रहती है। इससे धन लाभ के योग बनते हैं। यह भी मान्यता है कि सावन के महीने में शुक्रवार के दिन तुलसी माता के पौधे में लाल चुनरी पहनाकर उनकी पूजा करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सदैव अच्छी बनीं रहेगी।

अंत में यही कहा जा सकता है कि सावन का महीना भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों की कृपा प्राप्त करने का अत्यंत शुभ समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पवित्र मास में तुलसी माता की श्रद्धा और विधिविधान से पूजा करने तथा उनसे जुड़े इन उपायों को अपनाने से घर में सुखशांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। हालांकि, इन उपायों का आधार धार्मिक आस्था और परंपराएं हैं, इसलिए इन्हें श्रद्धा और विश्वास के साथ ही करना चाहिए। यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपने परिवार और मित्रों के साथ अवश्य साझा करें। हरहर महादेव!

Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और लोकविश्वासों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपनी श्रद्धा और विवेक का पालन करें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *