Sawan: सावन का महीना हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा आराधना और भक्ति करने से घर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सावन के पवित्र महीने में घर में कुछ विशेष वस्तुओं को लाने से घर में प्रगति और खुशहाली आती है और नकारात्मक उर्जा दूर भागती है।
आप भी इस सावन के महीने में इन खास वस्तुओं को अपने घर पर जरुर लेकर आएं।

1. हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि भगवान शंकर के आंसुओं से उत्पन्न होता है। सावन के महीने में घर में रुद्राक्ष लेकर आना या उत्पन्न करना बेहद शुभ फलदायक माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक उर्जा आती है। मानसिक तनाव कम होता है। घर में सुख शांति आती है और जहां शांति होती है, वहां प्रगति होती है। इस महीने में आप एकमुखी या पंचमुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं।
2. सावन के महीने में घर के मंदिर में चांदी या पीतल का छोटा त्रिशूल अथवा डमरु स्थापित करना मंगलदायक माना जाता है। भगवान शंकर का त्रिशूल और डमरु शक्ति, संरक्षण और मंगल का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर से नकारात्मक उर्जा दूर भागती है और घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है।
3. सावन महीने के दौरान घर में गंगाजल लाना और उसे उत्तर पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में रखना बेहद शुभ माना जाता है। सावन के महीने में नित्य दिन घर के कोनों में गंगाजल का छिड़काव करने से घर का वातावरण बेहद पवित्र हो जाता है। घर में मंगल और सौभाग्य का आगमन होता है। परिवार में सुख, शांति, सौभाग्य और समृद्धि आती है।
4. भगवान शंकर को बेलपत्र अत्यंत प्रिय होता है। सावन के महीने में अपने घर में बेलपत्र का पौधा लेकर आएं और लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में बेलपत्र का पौधा होता है, उस घर में मंगल ही मंगल होता है।
5. सावन के महीने में अपने पूजा घर के लिए नया लोटा खरीद कर लाएं। यह लोटा तांबा, पीतल या स्टील का भी हो सकता है। सावन के महीने में जलाभिषेक का खास महत्व होता है। नए पात्र से भगवान शंकर को जल अर्पित करना बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
6. सावन के महीने में भगवान शिव का शुद्ध भस्म घर पर लेकर आएं। इसे अपने पूजा स्थान, आलमारी या तिजोरी में रखें। भस्म भगवान शंकर के श्रृंगार का महत्वपूर्ण सामग्री मानी जाती है। भस्म वैराग्य, पवित्रता और जीवन की सच्चाई का प्रतीक होता है। यह आपके घर में भगवान शंकर की कृपा लेकर आता है और आपका घर धन धान्य से परिपूर्ण रहता है।
इसके साथ ही आपको बता दें कि घर पर सिर्फ शुभ वस्तुएं लाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि इस पवित्र महीने में अपने घर, आंगन, दरवाजे और पूजा घर की साफ सफाई रखनी चाहिए। पूरे सावन मास में भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। जरुरतमदों की यथासंभव मदद करनी चाहिए। श्रद्धा, संयम के साथ सात्विक जीवन शैली अपनानी चाहिए। पशुओं को भोजन और पानी देना चाहिए। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का यह सबसे सुगम मार्ग है।
डिस्क्लेमर:
यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं, वास्तु शास्त्र और पारंपरिक विश्वासों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है। किसी भी धार्मिक या आध्यात्मिक निर्णय से पहले अपने विवेक या संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
also read: Sawanmonth: सावन के महीने में कर लें ये खास उपाय, जल्द हो जाएगी शादी
