66

Sawanmonth: अगर लगातार प्रयास के बावजूद आपकी शादी नहीं हो पा रही है तो सावन का महीना नजदीक है। भगवान शिव के इस प्रिय महीने सावन में आप कुछ खास उपाय कर अपनी शादी में आ रही बाधाओं को दूर कर सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार जातक की कुंडली के पांच तत्वों में से जब अग्नि या वायु तत्व ज्यादा होता है तो शादी में देरी हो सकती है। मंगल दोष की वजह से भी शादी में दिक्कत आती है।

आइए, आज चर्चा करता है उन खास उपायों की जिन्हें आजमाने से आपकी शादी में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और जल्द ही आपकी जिंदगी में बहार आ जाएगी।

99

1. प्रत्येक सोमवार शिवलिंग पर चढ़ाएं जल: सावन के महीने में आने वाले प्रत्येक सोमवार के दिन जल में कच्चा दूध मिलाकर भोलेनाथ पर चढ़ाएं। इससे आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से विवाह में आने वाली समस्त बाधाएं दूर होती हैं और सुयोग्य जीवन साथी की प्राप्ति होती है।

2. प्रत्येक सोमवार को रखें व्रत: मान्यताओं के अनुसार यदि आप श्रावण मास के सभी सोमवार को श्रद्धापूर्वक एवं विधि विधान के साथ सोमवार को व्रत रखता है उसके जीवन में शादी को लेकर जो समस्याएं और बाधाएं आ रहीं हैं, उसे दूर करने में मदद मिलती है।

अगर आपके विवाह में बहुत ज्याद ही देर हो गई है। बात कहीं पर बन नहीं रही है तो आपको 16 सोमवार का व्रत रखना चाहिए। यह उपाय आपके लिए बेहद शुभ फलदायक हो सकता है। अगर आप 16 सोमवार के व्रत की शुरुआत सावन के पहले सोमवार से करती हैं तो जल्द ही आपके विवाह के योग बनने की संभावना होती है।

3. माता पार्वती को श्रृंगार की सामग्री करें अर्पित: यदि आप सावन महीने के सोमवार को माता पार्वती को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करेंगे तो जल्द ही आपके लिए विवाह का योग बन सकता है। इस उपाय से आपकी शादीशुदा जिंदगी में आ रही परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री अर्पित करने से शीघ्र विवाह का योग तो बनता ही है साथ ही साथ सुयोग्य जीवनसाथी भी मिलता है। माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री अर्पित करने के साथ ही उन्हीं के नाम पर किसी एक सुहागन को भी श्रृंगार सामग्री उपहार में दें। यह उपाय आपके लिए मंगलदायक हो सकता है। जब श्रृंगार सामग्री उपहार में दें तो मन में माता पार्वती और भगवान शंकर का ध्यान अवश्य करें।

4. माता पार्वती और भगवान शंकर को एक ही माला चढ़ाएं: सावन के महीने में रोजाना भगवान शंकर और माता पार्वती को गेंदे की फूल की माला चढ़ाएं। इस माला को एक ही साथ अर्थात संयुक्त रुप से भगवान शंकर और माता पार्वती को चढ़ाए। इस उपाय से शीघ्र शादी के योग बनते हैं।

अगर आप भी अपनी शादी को लेकर परेशान हैं और बाधाएं दूर नहीं हो रही है तो हमारे बताए गए उपायों को श्रद्धा भावना से आजमा कर देखें। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा से आपके घर में भी शहनाई की गूंज जल्द सुनाई दे सकती है।

Disclaimer:
इस लेख में बताए गए उपाय धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय विश्वासों पर आधारित हैं। इनका उद्देश्य केवल जानकारी और आध्यात्मिक आस्था को साझा करना है। विवाह या जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय हमेशा अपनी परिस्थितियों, समझ और उचित सलाह के आधार पर लें।

also read: Sawan: सावन के महीने में हरी हरी चूड़ियां जरुर पहननी चाहिए। जानिए इसके फायदे और नियम…..

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *