हिंदू संस्कृति में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवता का दिन माना जाता है। हर हिंदू इसी अनुसार अपने आराध्य देवी देवताओं की पूजा आराधना करता है। इसी क्रम में शुक्रवार का दिन माता महालक्ष्मी को समर्पित होता है। जो भी मनुष्य शुक्रवार के दिन शुद्ध अंतःकरण से माता लक्ष्मी की आराधना करता है, उस पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। उसकी तिजोरी, घर आंगन सुख सौभाग्य और धन दौलत से भरने लगता है।

आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहा है जिसे अगर आप शुक्रवार के दिन करते हैं तो आपको जीवन के कष्टों से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप इन उपायों को श्रद्धा भावना से करते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा से पैसों से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। आइए, आपको विस्तारपूर्वक शुक्रवार को करने वाले कुछ आसान से उपायों की जानकारी देते हैं।
शुक्रवार के दिन जानवरों को भोजन अवश्य कराएं। कुत्ता, गाय, मछली, पक्षी, चींटी आदि को भोजन और पानी जरुर दें। यह एक पुण्य कार्य है। बेजुबान पशुओं को भोजन और पानी देने से बड़ा पुण्य कुछ भी नहीं होता। शुक्रवार के दिन ऐसा करना शुभ फलदायक होता है। ऐसा करने से जातक को माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।
शुक्रवार के दिन अपने आसपास के या अपने रिश्तेदारों में से यदि कोई गरीब, कमजोर, लाचार या असहाय हो तो धन से उनकी सहायता करने से माता लक्ष्मी का आर्शीवाद प्राप्त होता है।
शुक्रवार के दिन अपने भोजन में खीर अवश्य शामिल करें। मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी को खीर बेहद पसंद होता है। साफ सुथरे और पवित्र तरीके से खीर बनाएं और सबसे पहले उसे देवी मां को भोग लगाएं। इस खीर प्रसाद को खुद भी सपरिवार ग्रहण करें और दूसरों को भी कराएं। इस उपाय से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। परिवार पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इससे जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है।
अगर आप और आपका परिवार धन संबंधित समस्याओं से परेशान है। पैसा आता है और टिकता नहीं है तो शुक्रवार के दिन एक खास उपाय करें। पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान दक्षिणावर्ती शंख निकला था। शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख अपने घर लेेकर आएं। इससे धन लाभ का योग बनना शुरु हो जाता है। धन संबंधित परेशानियां दूर होने लगती है। धीरे धीरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक होने लगती है।
जीवन समस्याओं से भरा होता है। ऐसा कोई इंसान नहीं जिसके जीवन में समस्याएं न हो लेकिन ये समस्याएं जब हद से ज्यादा बढ़ने लगंे तो उपाय करने जरुरी हो जाते हैं। हमारे शास्त्रों में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं। शुक्रवार के दिन बताए गए उपायों मंें से एक उपाय यह भी है कि शुक्रवार की शाम माता लक्ष्मी के सामने देसी घी या सरसो तेल का दीय जलाना चाहिए। वहीं एक दीया अपने आंगन या छत के तुलसी पौधे के पास भी प्रज्जवलित करें। इसके बाद मन में मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए श्रद्धापूर्वक ओम श्रीं महालक्ष्मयै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। प्रत्येक शुक्रवार को यह उपाय करने से जातक के जीवन में सुख, समृद्धि आती है। पैसों की तंगी निरंतर कम होती जाती है।

गुरुवार की रात सोने से पहले आपको एक तांबे का लोटा या कोई भी तांबे का बर्तन लेना है। उसमें चंदन रख देना है। शुक्रवार की सुबह उस लोटे से या बर्तन से चंदन को बाहर निकाल देना है। उस चंदन को सुबह घर की तुलसी माता के पौधे में अर्पित करन देना है। इसके बाद प्रातःकाल स्नान आदि से निवृत होकर विधि विधान से श्रद्धापूर्वक माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करनी है। मन में मां लक्ष्मी का स्मरण करते हुए सुख समृद्धि की प्रार्थना करनी है।
शुक्रवार के दिन अपने कार्यस्थल पर गुलाबी या लाल रंग के वस्त्र पहन कर जाएं। चाहे ऑफिस हो या दुकान आपके वस्त्र में लाल या गुलाबी रंग होना शुभ फलदायक होता है। इससे नौकरी हो या दुकान, तरक्की का मार्ग प्रशस्त होता है।
also read:Spiritual Iife: गुरुवार को भूंजा खाना चाहिए या नहीं, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद और आस्था….
