Vastutips: आपके घर में मौजूद हर वस्तु का वास्तु से वास्ता होता है। वास्तुशास्त्र कहता है कि रसोई घर सिर्फ भोजन पकाने की ही जगह नहीं होती है बल्कि यह घर की सुख समृद्धि का मुख्य केंद्र होता है। अक्सर होता ऐसा है कि हम दिन भर के काम की थकान की वजह से रात में घर की रसोई का साफ सुथरा नहीं करते बल्कि वैसे ही छोड़ देते हैं। पर ये छोटी सी बात नहीं है। ऐसा करने से घर की बरकत कम होती है और आर्थिक परेशानियां बढ़ती है।

आपको बता दें कि जूठे बर्तन दरिद्रता का मुख्य कारण होते हैं: रात के समय सिंक में जूठे और गंदे बर्तन छोड़ना वास्तु में सबसे बड़ा दोष माना जाता है। जूठे बर्तन से घर में नकरात्मक उर्जा आती है। ऐसा माना जाता है कि रसोई घर को गंदा छोड़ने या उसमें जूठा छोड़ने से माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। घर में आर्थिक तंगी आने लगती है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी देखें तो जूठे बर्तनों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इससे आपके और आपके परिवार के सदस्यों की सेहत खराब होती है। इसलिए आज से रसोई घर में जूठा और गंदा बर्तन छोड़ने से परहेज करें।
इसके साथ ही आपको बता दें कि कभी भी रात को रसोईं घर में बाल्टी या मटके को यानी की पानी के बर्तन को खाली नहीं छोड़ना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर में पानी के बर्तन को खाली नहीं छोड़ना चाहिए। पानी के बर्तन को खाली छोड़ना जीवन में खालीपन और तनाव का प्रतीक माना जाता है। इससे जीवन में रिक्तता आती है। रात में सोने से पहले पानी के बर्तन को अवश्य भर लेना चाहिए। इससे घर में खुशहाली और संपन्नता बनीं रहती है। वैसे भी सोने से पहले पानी का बोतल या जग भरकर साथ रखना चाहिए।
बिखरा हुआ सामान और कूड़ा कचरा से भी घर और रसोई को बचाएं। रसोई घर के स्लैब पर फैला हुआ आटा, पसरी हुई गंदगी, सब्जियों के छिलके राहु और केतु के दोष बढ़ाते हैं। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार रात के समय में घर के रसोई घर की सफाई नहीं करने से जातक की कुंडली में ग्रह नक्षत्रों कर स्थिति कमजोर होने लगती है। ऐसा होने से व्यक्ति की मानसिक स्थिति और व्यापार कारोबार प्रभावित होने लगता है।
गूंथा हुआ आटा:कई परिवारों में ऐसा देखने को आता है कि महिलाएं रात के समय में ही आटा गूंथकर रख देती हैं ताकी सुबह सुबह जल्दी उठकर रोटी बना सकें लेकिन पुराणों और शास्त्रों के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। रात भर आटा गूंथ कर रखने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश होता है। इसके साथ ही ये स्वास्थय के लिए भी हानिकारक होता है क्योंकि खमीर उठने से विषैले तत्व पैदा हो सकते हैं।
अगर जीवन में सुख शांति और मंगल से रहना है तो आज से ही नहीं बल्कि अभी से ही अपने रसोईं घर में मांस मछली और अंडे का प्रवेश बंद कर दें। रसोई घर को मांसाहार का घर बनाने से बरकत चली जाती है। इस बात को हमेशा के लिए गांठ बांध लें।
याद रखें, घर की रसोई केवल भोजन बनाने का स्थान नहीं, बल्कि परिवार की सुख–समृद्धि और स्वास्थ्य का भी केंद्र मानी जाती है। इसलिए सोने से पहले रसोई की सफाई करें, जूठे बर्तन धो दें और उसे व्यवस्थित रखें। हालांकि, वास्तु और ज्योतिष से जुड़े ये विश्वास पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं और इनके पक्ष में वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं। वहीं, स्वच्छता बनाए रखना स्वास्थ्य की दृष्टि से निश्चित रूप से लाभदायक है। साफ–सुथरी रसोई न केवल सकारात्मक वातावरण का एहसास कराती है, बल्कि पूरे परिवार के बेहतर स्वास्थ्य और अनुशासित जीवनशैली में भी योगदान देती है।
Disc:यह जानकारी वास्तु और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके पक्ष में वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं। स्वच्छता बनाए रखना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। किसी भी दावे को अंतिम सत्य न मानें।
also read:Tuesday remedies: आसान उपायों का मंगलवार….. दूर होगा संकट और मिलेगा सुख अपार
