Tuesday remedies: जीवन में मंगल ही मंगल होना चाहिए। मंगल अच्छा तो सब अच्छा। आज हम आपको मंगलवार से जुड़े कुछ आसान से उपाय बताएंगे। इन्हें अपनाकर हम अपने जीवन में मंगल ही मंगल कर सकते हैं। सनातन परंपरा में मंगल के देवता हनुमान जी माने जाते हैं। मंगल अच्छाई पर चलने वाला ग्रह है। मंगलदेव को मांसाहार करने वाले लोग पसंद नहीं आते। मंगलदेव को व्याभिचार करने वाले पसंद नहीं आतें। मंगलवार के दिन किए जान वाले कुछ आसान से उपाय आपको बताते हैं, इससे आपके जीवन से अनिष्ट और अमंगल दूर भागेा। सुख, समृद्धि, सौभाग्य, शिक्षा और शिष्टाचार घर परिवार मंे आएगा। मंगल ही मंगल होगा।
1. नीम के पेड़ पर जल और चमेली के तेल का दीपक: ये उपाय आपको कम से कम 11 मंगलवार तक करना होगा। मंगलवार को सूर्यास्त के उपरांत घर के आसपास नीम के पेड़ में जल अर्पण करें और वहीं पर चमेली के तेल का दीपक जलाएं। इस दौरान अपने मन में हनुमान जी का ध्यान करें और जो दुख दर्द हो, वो कहें और उसे दूर करने की प्रार्थना करें।
2. मंगलवार का व्रत: अगर संभव हो तो प्रत्येक मंगलवार को व्रत रखें और हनुमान जी की पूजा करें। आसपास के किसी भी हनुमान जी के मंदिर में मंगलवार के दिन नारियल, सिंदूर, चमेली का तेल, केवड़े का सुगंध, गुलाब की माला, पान का पत्ता और चना गुड़ अपर्ण करें। मंगलवार को गुड़ और चना खुद भी खाएं और दूसरों को भी खिलाएं।
3. आंखों में सूरमा लगाएं: अगर आपका मंगल खराब चल रहा है तो अपनी आंखों में सफेद रंग का सूरमा लगाएं। सफेद सूरमा ना मिले तो आप काला सूरमा भी लगा सकते हैं।
4. मछलियों को दाना खिलाएं: मंगलवार के दिन जब भी आपको समय मिले तो आसपास के किसी तालाब मंे मछलियों को दाना खिलाएं। दाने में आप घर के आटे का प्रयोग करें। आंटों को गूंथ कर उनके छोटे छोटे टुकड़े कर मछलियों को खिलाएं। माना जाता है कि यह शुभ फलदायक होता है।
5. कुत्ते को मीठा खिलाएं: मंगलवार के दिन अपने घर के नजदीक के कुत्तों को कुछ मीठा अवश्य खिलाएं। आप उन्हें मीठा बिस्कुट या घर की बनीं हुई मीठी रोटी खिलाएं। मान्यता है कि इससे आप अनिष्ट से बचेंगे।
6. बहन, बेटी या बुआ को नए वस्त्र उपहार में दें: मंगलवार के दिन अपने खानदान की बेटी को उनके मनपसंद नए वस्त्र उपहार में दें। आपकी बहन, बुआ, बेटी या भाई की बेटी भी आपके खानदान की बेटी हुई। यह आपके जीवन में दुख और तकलीफों से बचाता है। भूल कर भी मंगलवार को पत्नी या प्रेमिका को कपड़े उपहार में न दें।
7. मंगलवार के दिन रोटी पकाने से पहले गर्म तवे पर पानी के छींटे जरुर मारें। इससे नकारात्मक उर्जा दूर भागती है।
8. मांसाहार भूल कर भी न करें: मंगलदेव को मांसाहार और व्याभिचार से सख्त नफरत हैै। मंगलदेव की कृपा चाहिए तो मंगलवार को मांस, मछली, अंडे और शराब से दूर रहें। यथासंभव प्याज और लहसुन का सेवन भी न करें।

हिंदू परंपराओं के अनुसार मंगलवार का दिन श्रद्धा, सेवा, सदाचार और संयम का दिन होता हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से आपका मंगल शुभ होता है। जीवन में सफलता और सम्मान दिलाता है। अशुभ मंगल जीवन में विवाद, क्रोध, असफलता और हादसों का कारण बन सकता है।
