क्रिकेट में अब विमेन और मेन जैसा कुछ भी नहीं रह गया है आज कल भारत की महिला क्रिकेटर्स पुरुषों को भी पीछे छोड़ रही है। और इसकी शुरुआत एक मजबूत नीव से की जाती है। इस समय भारतीय टीम अंडर-19 महिला विश्व कप में हिस्सा ले रही है। भारत ने अपने पहले मैच मे धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से धूल चटा दी है।

टीम इंडिया ने अपने पहले ही मैच में अफ्रीका को हराकर इस विशाल टूर्नामेंट की जीत के साथ शुरुआत की। भारतीय टीम को ग्रुप D में रखा गया हैं। इस ग्रुप में भारत के साथ साउथ अफ्रीका, यूएई और सॉक्टलैंड है। वही इसी तरह के ने तीन ग्रुप A,B,C और है जिसमे बची ही बाकी 12 टीमों को रखा गया है। बेनोनी और पोचेफस्ट्रूम में चार स्टेडियमों में कुल 41 मैच खेले जायेंगे।

20230114 232828

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बनाए। भारत ने 21 गेंद रहते ही लक्ष्य को हासिल कर सबका बता दिया भारतीय टीम का एक ही लक्ष्य है ट्रॉफी पर कब्जा।

भारतीय टीम की जीत की नायक रही श्वेता सहरावत। उन्होंने केवल 57 गेंदों में ही 92 रन ठोक डाले। उनका साथ टीम की कप्तान शेफाली वर्मा ने बखूबी निभाया। यह वही शेफाली वर्मा है जो मुख्य भारतीय महिला टीम में सलामी बल्लेबाजी करती है। दरअसल शेफाली ने भारतीय टीम 15 साल की उम्र के ही डेब्यू कर लिया था इसके चलते वह अंडर 19 विश्व में खेलने के योग्य हो पाई। शेफाली वर्मा ने एक ओवर में 26 रन बनाने के साथ कुल 16 गेंदों में 45 उड़ा डाले।

Screenshot 20230114 231621 01

U19 महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का कार्यक्रमः

14 जनवरीः भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

16 जनवरीः भारत बनाम यूएई

18 जनवरी- भारत बनाम स्कॉटलैंड।

Screenshot 20230114 231626 01

यह पहला ऐसा मौका है जब आईसीसी ने महिला अंडर 19 विश्व का आयोजन किया हो। महिला क्रिकेट ने बुलेट ट्रेन की रफ्तार से सुधार किया है। कुछ धाकड़ खिलाड़ियों के आने से महिला क्रिकेट को चाहने वालों में काफी वृद्धि हुई है। इस साल से वूमेन आईपीएल का भी आयोजन किया जाएगा जो की इस खेल को अलग स्तर पर ले जायेगा साथ ही कुछ विशेष और छुपे हुए खिलाड़ियों को भी खोजने का काम करेगा।

अडर 19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम:-

शेफाली वर्मा,, श्वेता सहरावत, ऋचा घोष, जी तृषा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु, सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु , फलक नाज, शबनम स्टैंडबाय खिलाड़ी: शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *