collageX X2022 12 06T120849.179X

दुनिया भर में विभिन्न प्रजातियों के पशुपक्षी एवं जीवजंतु पाए जाते हैं इन सभी जीवजंतुओं के अपने अलगअलग महत्व हैं. उनमें से कुछ अपनी रंग कुछ अपनी मधुर आवाज वहीँ कुछ अपने आकार के लिए प्रसिद्ध है इसलिए वे विभिन्न विशेषताओं के साथ लोकप्रिय है. उन्ही में से एक है है टोकाय गेको छिपकली जो देखने में जितनी आकर्षक होती है उतनी ही मार्केट में इसकी डिमांड भी है. अगर इस छिपकली की कीमत की बात करें तो अन्तराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 1 करोड़ से कम नहीं होगी. और ये छिपकली बिहार में देखने को मिला है.

Tokay Gecko

दरअसल यह छिपकली प्रतिबंधित है. अवैध तरीके से इसकी खरीद बिक्री पर रोक लगी है. जिसके साथ पूर्णिया पुलिस ने पांच लोगो को गिरफ्तार किया है. क्यूंकि इस छिपकली को तस्करी के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था. हालाँकि पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर पूर्णिया के बायसी क्षेत्र के एक दवाई के दूकान में रेड डालकर इस छिपकली को बरामद किया है.

tokay gecko gekko gecko john mitchell

एसडीपीओ ने बताया कि पश्चिम बंगाल के करंडी से इस छिपकली को लाया गया था जिसके साथ पुलिस ने बायसी थाना क्षेत्र में एक दवा दुकान ताजा मेडिसिन हॉल में छापेमारी कर इसके साथ 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है पुलिस इसकी छानबीन में जुटी हुई है और यह पता लगा रही है किस मामले में और कौनकौन शामिल है एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ करने के बाद बहुत जल्दी इस गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा.

ddddddddddd

टोकाय गेको छिपकली का इस्तेमाल

बताते चलें कि इससे छिपकली का पूरा नाम टोकाय गेको है इस छिपकली की कीमत इस वजह से इतनी ज्यादा है क्योंकि इसका इस्तेमाल मर्दानगी बढ़ाने वाली दवाओं में की जाती है इसके साथ इस छिपकली की मांस से नपुंसकता, डायबटीज, एड्स और केंसर जैसे गंभीर बीमारी में इस्तेमाल होने वाली दवाएं बनाई जाती हैं. यही नहीं ऐसा माना जाता है कि यह किडनी और फेफड़ों को मजबूत बनाती है खासकर दक्षिणपूर्व एशियाई देशों में इसकी बहुत मांग है. वहीँ दक्षिणपूर्व एशिया में इसे अच्छी किस्मत और समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है.

tokay gecko gekko gecko john mitchell

कहाँ कहाँ पायी जाती है यह छिपकली

बता दें की यह एक दुर्लभ जीव है. यह छिपकली दक्षिण पूर्व एशिया के बिहार, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, पूर्वोत्तर भारत, फिलीपिंस तथा नेपाल में पाई जाती है यह छिपकली जंगलों की लगातार कटाई होने की वजह से खत्म होती जा रही है और आए दिन इसकी तस्करी की जा रही है.

Tokay Gecko

इसकी आकार और बनावट की बात करें तो इस छिपकली की लम्बाई करीब 30 से 35 सेंटीमीटर के आस पास होती है. इसका आकार सिलेंडर की तरह होता है. शरीर के नीचे का हिस्सा सपाट होता है. इसे और दुसरे छिपकली से अलग ये बनाती है की इसके पीठ पर लाल लाल स्पॉट यानी धब्बे होते हैं. और यह टॉकके जैसी आवाज निकालती है इस वजह से इस छिपकली का नाम वैज्ञानिकों ने टोकाय गेको नाम रखा है. जानकारों की माने तो यह वातावरण के हिसाब से रंग भी बदलती है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *