Summer Paint Trends

Summer Paint Trends: गर्मी का मौसम आते ही सूरज की तेज़ किरणें और चिलचिलाती धूप अपना कहर बरपाने लगती हैं। ऐसे में दोपहर के समय घर से बाहर निकलना तो मुश्किल होता ही है, लेकिन कई बार घर के अंदर भी ऐसा महसूस होता है जैसे किसी भट्टी में बैठें हों। AC और कूलर चलाकर हम थोड़ी राहत तो जरूर पा सकते हैं, लेकिन इनके लगातार इस्तेमाल से बिजली का बिल आसमान छूने लगता है। ऐसे में सवाल उठता है – क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे घर को ठंडा रखा जा सके, बिना ज्यादा बिजली खर्च किए?

तो जवाब है – हां! कुछ छोटेछोटे लेकिन असरदार बदलाव करके आप अपने घर को ठंडा और आरामदायक बना सकते हैं। आइए जानते हैं वो खास टिप्स जो आपके घर को AC और कूलर के बिना भी ठंडा रखने में मदद करेंगे।

Summer Paint Trends

1. हीट रिफ्लेक्टिव और वॉटरबेस्ड पेंट का करें इस्तेमाल

आजकल मार्केट में ऐसे पेंट्स उपलब्ध हैं जो खासतौर पर गर्मी से बचाने के लिए बनाए गए हैं। इन्हें हीट रिफ्लेक्टिव पेंट कहा जाता है। ये सूर्य की रोशनी और गर्मी को रिफ्लेक्ट करते हैं, जिससे दीवारें कम गर्म होती हैं और घर का अंदरूनी तापमान भी कम बना रहता है।

इसके साथ ही, वॉटरबेस्ड पेंट ऑयलबेस्ड पेंट्स के मुकाबले कहीं बेहतर होते हैं। ये ना सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल होते हैं, बल्कि यह दीवारों को ठंडा बनाए रखने में भी मदद करते हैं। वॉटरबेस्ड पेंट्स हीट को अवशोषित करने के बजाय उसे परावर्तित करते हैं।

2. छत को सफेद रंग से पेंट करें

गर्मी के मौसम में घर की छत सबसे ज्यादा गर्म होती है, खासकर तब जब वो सीमेंट या कंक्रीट से बनी हो। ये गहरे रंग की छतें सूरज की गर्मी को सोख लेती हैं और फिर पूरा दिन वो गर्मी घर के अंदर फैलाती हैं। इसका आसान उपाय है – छत पर सफेद पेंट या चूने का लेप करवाना।

Summer Paint Trends

सफेद रंग सूर्य की किरणों को रिफ्लेक्ट करता है, यानी वापस लौटा देता है, जिससे छत का तापमान 60-70% तक कम हो सकता है। यह बेहद किफायती तरीका है, जिससे बिना बिजली खर्च किए घर को ठंडा रखा जा सकता है।

3. हल्के रंगों का करें चुनाव

घर की दीवारों और इंटीरियर में हल्के रंगों का प्रयोग करें – जैसे सफेद, हल्का नीला, पीला या हरा। ये रंग सिर्फ देखने में ही शांति नहीं देते, बल्कि आंखों को भी ठंडक पहुंचाते हैं और गर्मी को दूर रखते हैं। हल्के रंग गर्मी को कम सोखते हैं और सूरज की रोशनी को बेहतर ढंग से रिफ्लेक्ट करते हैं।

Summer Paint Trends

4. इंटीरियर में करें स्मार्ट बदलाव

घर को ठंडा रखने के लिए सिर्फ पेंट ही नहीं, बल्कि इंटीरियर डेकोरेशन में भी कुछ स्मार्ट बदलाव करना जरूरी है। उदाहरण के लिए – गाढ़े और भारी पर्दों की बजाय हल्के, सूती और लाइट शेड वाले पर्दों का इस्तेमाल करें। साथ ही घर के कोनों में हरेभरे सीजनल प्लांट्स लगाएं। ये न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि हवा को ठंडा और ताजगीभरा भी बनाते हैं।

5. इंसुलेटिव पेंट – गर्मी को अंदर आने से रोकें

अगर आप थोड़ा और इन्वेस्ट कर सकते हैं, तो इंसुलेटिव पेंट का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होगा। यह पेंट दीवारों पर एक ऐसी परत बनाता है जो बाहरी गर्मी को अंदर आने से रोकता है और घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा बनाए रखता है।

तो दोस्तों, गर्मी से राहत पाने के लिए केवल AC या कूलर ही एकमात्र विकल्प नहीं है। सही पेंट का चुनाव, हल्के रंगों का इस्तेमाल और थोड़े बहुत इंटीरियर चेंजेज से आप अपने घर को ठंडा और बिजली के बिल को कम दोनों कर सकते हैं। ये न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर हैं, बल्कि आपके बजट के लिए भी।

also read: Summer Skincare: वो 5 बड़ी गलतियाँ… जो गर्मियों में आपकी त्वचा को कर सकती हैं बर्बाद!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *