collageXX2X 1

भारत के कप्तान रोहित शर्मा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रोहित भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करते हैं। हाल ही में नीदरलैंड्स के खिलाफ इस खिलाड़ी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी जिसकी बदौलत यह एक बड़े रिकॉर्ड में शामिल हो गए हैं।

आज हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में-

1603193707 shikhar dhawan

5) शिखर धवन- गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करते हैं और तेज गति से बल्लेबाजी करने के लिए प्रख्यात हैं। शिखर धवन ने अब तक 262 मुकाबलों की 282 पारियों में 10746 रन बटोरे हैं। भारत के लिए ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह पांचवें स्थान पर आते हैं। इस दौरान इस खिलाड़ी के बल्ले से 24 शतक और 54 अर्धशतक निकले हैं।

81360263

4) सुनील गावस्कर- सुनील गावस्कर ने 233 मैचों की 316 पारियों में 13214 रन बनाए हैं। ओपनिंग करते हुए सुनील गावस्कर के बल्ले से 12258 रन निकले थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 236 रन का रहा था। इस दौरान भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 72 अर्धशतक और 35 लाजवाब शतक लगाए थे।

collage maker 21 sep 2022 04.06 pm 16637566173x2X

 

3) रोहित शर्मा- भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के लिए को ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा। रोहित शर्मा के अब ओपनिंग करते हुए 12274 रन हो गए हैं। वैसे रोहित शर्मा विश्व क्रिकेट में 422 मुकाबलों में 16307 रन बना चुके हैं। रोहित के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं।

Sachin Tendulkar 175

2) सचिन तेंदुलकर- क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भारतीय टीम के लिए विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। लेकिन आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि ओपनिंग करते हुए भी सचिन तेंदुलकर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। तेंदुलकर ने 15335 रन भारत के लिए ओपनिंग करते हुए बनाएं। वैसे विश्व क्रिकेट के सभी प्रारूपों को मिलाकर सचिन तेंदुलकर के नाम 34357 रन दर्ज हैं।

7B7B96C5 4140 4619 87F3 C855B7B782CA

 

1) वीरेंद्र सहवाग- भारत के लिए ओपन करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर वीरेंद्र सहवाग के नाम है। वीरू ने 15758 रन भारत के लिए ओपनिंग करते हुए बनाए हैं। वैसे उनके नाम 374 पारियों में 17235 रन दर्ज हैं। वीरेंद्र सहवाग के सामने विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी भय खाते थे क्योंकि यह बल्लेबाज पहली ही केंद्र से गेंदबाजों की बुरी तरह से पिटाई करना शुरू कर देता था.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *