ritesh

11 1रितेश पाण्डेय एक ऐसा नाम है जो भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी गायकी के लिए जाने जातें हैं. भोजपुरी फैन्स इनके आवाज के जादू के कायल हैं. बता दे कि रितेश पंडत अपनी गायकी के साथ साथ अपनी अदायगी के लिए भी लोगों के बीच मसहुर हैं. रितेश पाण्डेय का एक नया गाना सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा हैं. इस गाने को इनके फैन्स के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा और साथ ही गाने को भारी मात्र में शेयर भी किया जा रहा हैं. इनका यह गाना बॉलीवुड की बेबो के नाम से जाने जानी वाली यानी की करीना कपूर और खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार के गाने ‘ लाल घागरा’ का रिमेक हैं जिसे भोजपुरी वर्जन में दुबारा बनाया गया हैं.13रितेश पाण्डेय का यह भोजपुरी वर्जन गाना ‘लाल घघरी’यूट्यूब पर काफी हिट कर रहा हैं. यह गाना जिस यूट्यूब चैनल के द्वारा अपलोड किया गया है उसका नाम VYRL Bhojpuri हैं. इस गाने में रितेश पाण्डेय के साथ भोजपुरी एक्टर्स वर्षा पाण्डेय नजर आ रही है. ये दोनों इस गाने में एक साथ काफी जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं. जिसे इनके फैन्स के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं. वहीं इस विडियो में एक्ट्रेस का काफी बोल्ड और ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा हैं. बता दे कि वर्षा पंत को भोजपुरी की दुनिया में शकीरा के नाम से भी जाना जाता है. यह अपने इस नां से पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में फेमस हैं. वहीं इस गाने की शूटिंग की बात करें तो, इस गाने की शूटिंग बिलकुल बॉलीवुड अंदाज में की गयी हैं. इस गाने में रितेश पाण्डेय का भी लुक बिलकुल स्वैग भरा है . उनके इस अंदाज को उनके फैन्स ने इससे पहले कभी नही देखा था और यही एक कारण हैं की उनके इस स्वैग लुक को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं.12अगर इस गाने की लिरिक्स की बात करें तो यह बॉलीवुड गाना ‘ लाल घागरा’ का रिमेक और है और साथ ही इस गाने की शुरुवात की लाइन एक जैसी है. लेकिन बाद में बाकी गाने बिलकुल अलग हैं और साथ ही म्यूजिक भी बॉलीवुड के गाने से बिलकुल अलग हैं. बता दे कि इस गाने का बोल एक होने की वजह से इसे हिंदी गाने का रिमेक कहा जा रहा. इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज़ हुए कुछ ही देर हुए हैं और अब तक इस गाने को 60 हजार से ज्यादा लोगों के द्वारा देखा जा चूका हैं. इस गाने में रितेश पाण्डेय और वर्षा पंत का जबरदस्त रोमांस और साथ ही डांस देखने को मिल रहा हैं. इस गाने के गायक रितेश पाण्डेय और अलका सिंह पहाड़िया हैं. वहीं इस गाने की बोल को बिट्टू विद्यार्थी के द्वारा लिखा गया हैं. इस गाने को बॉलीवुड स्टाइल में काफी शानदार तरीके से फिल्माया गया हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *