banX

Rohit Sharma की अगुवाई में भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे के लिए रवाना हो गई है. बता दें कि 4 दिसंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है. इसके बाद 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी, यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी. न्यूजीलैंड दौरे पर आराम लेने के बाद टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी इस दौरे पर वापसी कर रहे हैं. लेकिन बांग्लादेश दौरे पर KL Rahul के नहीं जाने की खबर सामने आई है. खबर यह है कि राहुल ने बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) से छुट्टियों की मांग की थी, जिसे बोर्ड ने मंजूर कर दिया है.

937835 kl rahul and athiya shetty

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि केएल राहुल अपनी गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी से शादी रचाने वाले हैं, जिस वजह से उन्होंने बोर्ड से छुट्टियों की मांग की है. रिपोर्ट की मानें तो केएल राहुल और आथिया शेट्टी जनवरी के पहले हफ्ते में शादी कर सकते हैं, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है और ये भी जानकारी नहीं है कि राहुल ने कब तक छुट्टियां मांगी है.

vg00cilo kl rahul

गौरतलब है कि बांग्लादेश दौरे के बाद टीम इंडिया को जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ घर में 3 मैचों की वनडे सीरीज और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है ऐसे में राहुल दोनों सीरीज मिस कर सकते हैं.

बांग्लादेश दौरे की बात करें तो केएल राहुल टेस्ट और वनडे दोनों टीमों का हिस्सा हैं. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज 14 दिसंबर से होगा. राहुल के जगह टीम मैनेजमेंट ने किसे स्क्वाड में शामिल किया है, इसकी जानकारी अभी नहीं है.

IND vs BAN

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम – India’s squad for Bangladesh ODIs: Rohit Sharma (c), KL Rahul (vc), Shikhar Dhawan, Virat Kohli, Rajat Patidar, Shreyas Iyer, Rahul Tripathi, Rishabh Pant (wk), Ishan Kishan (wk), Shahbaz Ahmed, Axar Patel, Washington Sundar, Shardul Thakur, Mohd. Shami, Mohammed Siraj, Deepak Chahar, Kuldeep Sen.

भारत का टेस्ट स्क्वाड : India Test Squad: Rohit Sharma (Captain), Shubman Gill, Cheteshwar Pujara, Virat Kohli, Shreyas Iyer, Ravichandran Ashwin, Ravindra Jadeja, Axar Patel, KL Rahul, Rishabh Pant, Srikar Bharat, Kuldeep Yadav, Shardul Thakur, Mohammed Shami, Mohammed Siraj, Umesh Yadav.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *