TABLER 1

11 3टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत अपना दूसरा मैच सिडनी नीदरलैंड के खिलाफ खेला. जिसमें भारत ने 56 रन से जीत हासिल कर पॉइंट टेबल पर अपना पहला स्थान बना लिया हैं. बता दे कि यह पहली बार था जब दोनों टीमे टी20 में एक दुसरे के आमने-सामने थी. नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया था. जिसके बाद भारत ने 20 ओवर में कुल 179 रन बनाएं और नीदरलैंड को 180 रन का लक्ष्य दिया. भारतीय टीम के द्वारा इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया गया. एक ओर जहां भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 39 गेंदों में 3 छक्के लगाकर 53 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर विराट कोहली ने भी 44 गेंदों में 62 रन बनाया और सूर्यकुमार यादव ने भी अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए 25 गेंदों में 51 रन की नाबाद पारी खेली. सूर्यकुमार यादव के द्वारा सात चौका और एक छक्का लगाया गया. वहीं केएल राहुल लगातार दुसरे मैच में भी नाकाम रहे . राहुल 12 गेंदों में केवल 9 रन बनाने में ही सफल हो पाए. इसके साथ ही अगर नीदरलैंड की बात करें तो , नीदरलैंड 180 रनों के लक्ष्य का पिचा करते हुए केवल 120 रन बनाने में सफल हो पाए.10 2 1बता दे कि नीदरलैंड की ओर से जिस खिलाड़ी के द्वारा सबसे अधिक रन बनाया गया वह टीम प्रिंगल थे , जिन्होंने सबसे अधिक 20 रन बनाए. नीदरलैंड के खिलाफ भारत की ओर से फेंक गया पहले ओवर में भुनेश्वर कुमार ने कोई रन नहीं दिया . भारतीय टीम ने नीदरलैंड को पहला झटका उसके तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार के द्वारा दिया गया. भुनेश्वर ने विक्रमजीत सिंह को क्लीन बोल्ड किया और वे केवल एक रन बनाने में ही सफल हो पाए. एक तरफ जहां नीदरलैंड को पहला झटका भुवनेश्वर कुमार के द्वारा दिया गया था वहीं दूसरा और तीसरा झटका अक्षर पटेल के द्वारा दिया गया. जिसके बाद नीदरलैंड 10 ओवर में केवल 51 रन ही बना सका. बताते चले कि नीदरलैंड को 13वें ओवर में दो-दो झटका मिला जो कि रविचंद्रन आश्विन के द्वारा दिया गया था. उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर कॉलिन एकरमैन को अक्षर के हांथों कैच कराया और चौथी गेंद में टॉम कूपर को दीपक हुड्डा के हांथों कैच कराया.9 1 2आपकी जानकारी के लिए बात दे कि भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार , अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के द्वारा दो-दो विकेट लिए गए. वहीं मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला. नीदरलैंड के खिलाफ इस जीत के बाद इंडिया सुपर- 12 राउंड के ग्रुप 2 में पहले स्थान पर पहुँच गयी हैं. भारत ने पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल कर के चार अंक बना लिए हैं . वहीं अब ग्रुप – 2 में दुसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका की टीम 3 अंक के साथ दुसरे स्थान पर बनी हुई हैं. भरता अब अपना अगला यानी की टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 अक्टूबर को पर्थ में खेलेगा.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *