chunav 1

बिहार में नगर निगम चुनाव की घोषणा कर दी गई है. उम्मीदवारों के दिलो में जो लंबे समय से चली आ रही आस थी वह पूरी हो गई है. यानी की अब चुनावी बिगुल बज गया है. बता दें कि बिहार में इस बार नगर निगम का चुनाव दो चरणों में होना है. पहले चरण में का चुनाव 10 अक्टूबर होगा तो वहीं दूसरे चरण का चुनाव 20 अक्टूबर को होना है. बताया तो यह भी जा रहा है कि दूसरे चरण में Patna Municipal Corporation election होगा.

body selection 1511717932

आयोग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार 10 से 19 सिंतबर के बीच में नामांकन की तिथि निर्धारित की गई है तो वहीं नाम वापसी की तारीख 22 सितंबर से 24 सितंबर निर्धारित की गई है. 25 सितंबर को प्रतीक का आवंटन होना है तो वहीं 20 अक्टूवर को सुबह सात बजे से शाम के 5 बजे तक चुनाव होगा. पहले चरण की मतगणना 12 अक्टूबर को होगी.

Election 2019

दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी जो 24 सितंबर तक चलेगी. जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 27 सितंबर से 29 सितंबर तक निर्धारित की गई है. जबकि मतदान की तारीख 20 सितंबर निर्धारित की गई है. वहीं मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम के 5 बजे तक निर्धारित किया गया है. जबकि मतगणना की तिथि 22 अक्टूबर निर्धारित की गई है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *