611442 kuldeepyadav afp

तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने वेस्ट इंडीज को 7 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में खुद को बरकरार रखा है | भारत की इस जीत में चाइनामैन कुलदीप यादव की गेंदबाजी की अहम भूमिका रही | उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और इसी के साथ कुलदीप ने टी-20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पुरे कर लिए है |

63187 1 1024x768 1

आपको बता दे कि भारत ने पांच मैचों कि टी-20 सीरीज में पहले दो मुकाबले हारने के बाद यह पहली जीत है | अगर भारत तीसरा मैच हार जाती तो सीरीज भी गंवा देती, लेकिन हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने खुद को सीरीज में बरकरार रखा | पांच मैचों की सीरीज अब 2-1 पर खड़ी है |

YguNB6oRUN

भारत की इस जीत में सूर्यकुमार यादव की भी अहम भूमिका रही, सूर्या ने 44 गेंदों में 83 रन की विस्फोटक पारी खेली | उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए और इसी के साथ वे टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के के रिकॉर्ड को भी पूरा किया |

365203

आइये अब बात करते है कुलदीप द्वारा बनाये गये उस रिकॉर्ड की, कुलदीप ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में सबसे उप्पर है | कुलदीप ने यह कारनामा 30 मैचों में किया है | इनसे पहले यह रिकॉर्ड यजुर्वेंद चहल के नाम था जिन्होंने 34 मैच 50 विकेट लिए थे वहीँ बुमराह ने 41 मैचों में, अश्विन 42 मैचों में और भुनेश्वर ने 50 मैचों में अपने 50 विकेट लिए थे |

desktop wallpaper england v india 2018 test series pant kuldeep picked after kuldeep yadav

आपकी जानकारी के लिए बता दे की टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज यजुर्वेंद चहल हैं दुसरे नंबर पे भुनेश्वर कुमार हैं | चहल ने अभी तक भारत के लिए 78 टी-20 मैच में 95 विकेट लिए हैं जबकि भुनेश्वर कुमार ने 87 मैच में 90 विकेट लिए हैं |

kuldeepyadav 1541398671

कुलदीप यादव कि अगर ओवरआल क्रिकेट करियर की बात कि जाए तो इन्होंने 8 टेस्ट मैच में 34 विकेट लिए हैं, 84 वनडे में 141 विकेट और 30 टी-20 मैच में 50 विकेट लिए हैं | उन्हें जब भी मौका मिलता है वो इस उम्मीद पर खरे उतरते हैं फिर भी बारबार नज़रअंदाज कर दिया जाता है और बड़े मैचों उन्हें नहीं चुना जाता है |

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *