collage 1

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने बढ़त बना ली है. लगातार पहले और दुसरे टी20 मैचों में टीम इण्डिया ने दक्षिण अफ़्रीकी टीम पर शानदार जीत हासिल की. इसी के साथ यह बात साफ़ हो चुका है कि सीरीज टीम इंडिया के नाम हो गई है. हालाँकि इस सीरीज के दौरान कई दिलचस्प चीजें देखने को मिल रही हैं. एक तरफ घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया ने पहली बार कोई टी20 सीरीज दक्षिण अफ्रीकाई टीम से जीता है. तो दूसरी तरफ लम्बे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे पूर्व कप्तान विराट कोहली वापस अपने शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं. वहीँ सबसे शानदार बात इस दौरान यह देखने को मिला कि कोहली और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने 6 साल पुराना पार्टनरशिप का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड किसी और ने नहीं , बल्कि कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और केएल राहुल ने बनाया था.

88r1472o virat kohli suryakumar yadav bcci 625x300 25 September 22

कोहली और स्काई की साझेदारी ने तोडा धोनी और केएल राहुल का बड़ा रिकॉर्ड

गुवाहटी के बार्सापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 मैच में भारत को शानदार जीत हासिल हुई , लेकिन इस जीत के से ज्यादा चर्चा विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बीच निभाए गये साझेदारी की हो रही है. दोनों खिलाडियों की जोड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्वारा बनाये गए टी20 के सबसे बड़े रनों की साझेदरी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल , इस मैच में टॉस हारकर टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी , इस दौरान सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारतीय टीम को तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की. वहीँ जब दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो गए तो मोर्चा संभालने विराट और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी उतरी। इस दौरान दोनों ने शानदार पार्टनरशिप निभाते हुए शतकीय पारी खेली।दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 42 गेंदों पर 102 रनों की साझेदारी निभाई। इसी के साथ इस जोड़ी ने भारत के लिए सबसे अधिक रन रेट के साथ शतकीय पार्टनरशिप खेलने का नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले महेंद्र सिंह धौनी और केएल राहुल ने मिलकर साल 2016 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 49 गेंदों पर 107 रनों की साझेदारी की थी, लेकिन इनका रन रेट 13.1 ही था , जबकि विराट और सूर्या ने 15.30 रन रेट के साथ 41 गेंदों में ही शतक बना लिया। इस साझेदारी में विराट ने 38 और सूर्यकुमार ने 61 रन का योगदान दिया, तीन रन अतिरिक्त के रूप में आए.

r0rhv8m virat kohli afp 625x300 08 September 22

बताते चलें कि दूसरे टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 238 रनों का लक्ष्य साउथ अफ्रीका के सामने रखा,वहीं साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में महज 221 रन ही बना सकी। इसी के साथ भारत ने मैच को 16 रनों से जीत लिया। इस दौरान भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 28 गेंदों पर नाबाद 49 रनों की पारी खेली।बता दें कि सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 4 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा।

 

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *