iplXorangeXcapX

आईपीएल का क्रेज पूरे विश्व भर में है। विश्व की सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के नई सीजन की शुरूआत होने जा रही है। क्रिकेट फैंस इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और सभी फ्रेंचाइजी अपनी तैयारी शुरू कर चुकी हैं।

इस सीजन भी पिछले सीजन की तरह 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आईपीएल के 16वे संस्करण की शुरुआत 30 मार्च को होगी और फाइनल मुकाबला 28 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

आज हम आपको आईपीएल के हर सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी के बारे में बताएंगे। एक बल्लेबाज के लिए आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतना बहुत बड़ी बात होती है और वह इसके लिए जी तोड़ प्रयत्न करते हैं।

1) आईपीएल 2008-

marsh

आईपीएल के पहले संस्करण में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श ने किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप जीती थी। इस दिग्गज बल्लेबाज ने 11 मुकाबलों में 68.44 की बेहतरीन औसत के साथ 616 रन बनाए थे। इस दौरान मार्श ने 5 अर्धशतक और एक शतक भी लगाया था।

2) आईपीएल 2009-

matthew hayden ipl csk

आईपीएल के दूसरे संस्करण में एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का दबदबा रहा। इस सीजन मैथ्यू हेडन ने 16 मैचों में 572 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया.

3) आईपीएल 2010-

Sachin Tendulkar IPL Records

क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने तीसरे संस्करण में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया. सचिन तेंदुलकर ने 15 मुकाबलों में 47.53 की औसत की मदद से 618 रन बटोरे।

4) आईपीएल 2011-

gayleX2011Xipl

आईपीएल के इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का जलवा रहा। क्रिस गेल ने 12 मुकाबलों में 67.55 की औसत की मदद से 608 रन बना डाले। इस सीजन गेल के बल्ले से दो शतक भी निकले।

5) आईपीएल 2012-

gayleXiplX12

एक बार फिर क्रिस गेल ने अपना दबदबा कायम रखा और लगातार दूसरे सीजन ऑरेंज कैप जीती। क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 7 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 733 रन बनाए।

6) आईपीएल 2013-

Michael Hussey

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज माइकल हसी ने 17 मुकाबलों में 52.35 की औसत की मदद से 733 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया.

7) आईपीएल 2014-

uthappa640raise

3 सालों बाद आईपीएल 2014 में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप जीती। इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए रोबिन उथप्पा ने 16 मुकाबलों में 660 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी।

8) आईपीएल 2015-

warnerdavid

आईपीएल 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर ऑरेंज कैप जीतने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने। डेविड वॉर्नर ने 14 मुकाबलों में 562 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया.

9) आईपीएल 2016-

1522780096 Virat Kohli BCCL RCB

यह आईपीएल सीजन पूरी तरह से विराट कोहली के नाम रहा और कोई भी अन्य बल्लेबाज उनकी बराबरी नहीं कर सका। विराट कोहली ने 16 मैचों में 81 से अधिक की औसत की मदद से 973 रन बना डाले। इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक और चार बेहतरीन शतक भी निकले।

10) आईपीएल 2017-

david

आईपीएल 2017 में एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर ने इस कैप को अपने नाम किया। वॉर्नर ने उस सीजन 641 रन बनाकर रनों के मामले मे पहला स्थान हासिल किया था।

11) आईपीएल 2018-

kaneXwXipl

इस सीजन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए ऑरेंज कैप जीती। केन विलियमसन ने 52.5 की औसत की मदद से 735 रन बना डाले।

12) आईपीएल 2019-

warnerXiplX19

आईपीएल 2019 में डेविड वॉर्नर ने एक बार फिर ऑरेंज कैप जीतकर इतिहास रच दिया। आईपीएल के इतिहास में डेविड वॉर्नर सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाज बन गए। डेविड वॉर्नर ने 8 अर्धशतक और एक शतक की मदद से 692 रन बनाए थे।

13) आईपीएल 2020-

ipl 2020 kl rahul

इस सीजन किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए केएल राहुल ने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया. राहुल ने 55.83 की औसत की मदद से 670 रन बनाए थे।

14) आईपीएल 2021-

Ruturaj 1

आईपीएल का यह सीजन पूरी तरह से युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड के नाम रहा। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने लाजवाब प्रदर्शन किया और एक शतक की बदौलत 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती।

15) आईपीएल 2022-

1648930075 jos buttler

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में फाइनल में पहुंचा था और इसकी सबसे बड़ी वजह उनके विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर थे। बटलर ने इस सीजन 4 शतक लगाया और 863 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती। भले ही वह विराट कोहली के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए हों लेकिन जोस बटलर ने एक सीजन में विराट कोहली के सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी जरूर की।

कमेंट करके बताइए इस सीजन कौन सा बल्लेबाज ऑरेंज कैप पर कब्जा करेगा?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *