inzamam suffers heart attack 1632794545083 1632794545227
पाकिस्तान के पूर्व कप्त्तान और दिग्गज बल्लेबाज इंजमामउलहक़ को एक बार फिर अपने पुराने भूमिका में लौट आए हैं | इंजमाम को पाकिस्तान टीम का चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है | पीसीबी ने एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 जैसे टूर्नामेंट से पहले इंजमाम को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है | इंजमाम ने इससे पहले अप्रैल 2016 से लेकर जुलाई 2019 तक चीफ सेलेक्टर का पद संभाला था | उनके कार्यकाल में पाकिस्तान ने 2017 भारत को हराकर चैम्पियन ट्रॉफी जीती थी |

GettyImages 1137867694 scaled

आपको बता दे की 53 वर्षीय इंजमाम ने पिछले हफ्ते पीसीबी द्वारा गठित हाईप्रोफाइल क्रिकेट तकनीकी समिति का भी हिस्सा हैं | इस समिति का नेतृत्त्व पूर्व कप्त्तान मिस्बाहउलहक़ कर रहे हैं, जिसमें पूर्व ऑलराउंडर मोह्हमद हफीज भी शामिल है |

Inzamam UlHaq 1860811
आपकी जानकारी के लिए बता दे की नज़म सेठी के जाने के बाद पीसीबी चीफ बने जका अशरफ बोर्ड में आने वाले समय में और भी फेरबदल कर सकते हैं | ऐसे में निदेशक मिकी आर्थर और हेड कोच ग्रांट ब्रैडबर्न के भविष्य पर भी जल्द ही कोई फैसला लिया जा सकता है |

Inzamam ul Haq 1280x720 1XX1X 1
आपको बता दे की इंजमाम ने पाकिस्तान के लिए 1991 से लेकर 2007 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है | वह वर्ल्ड कप 1992 विजेता टीम के सदस्य भी थे | इंजमाम ने अपने करियर में 120 टेस्ट, 378 वनडे और एक टी-20 मैच खेला है | इंजमाम के टेस्ट में 8830 रन हैं जिसमे 25 शतक और 46 अर्द्धशतक शामिल है और वनडे में उन्होंने 11,739 रन बनाये हैं जिसमें 10 शतक और 83 अर्द्धशतक शामिल है | वे पाकिस्तान के लिए वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं | इंजमाम ने अपने करियर में केवल एक टी-20 मैच खेला है जिसमे वे केवल 11 रन हीं बना पाए हैं |

GettyImages 538260834 scaled
आपके जानकारी के लिए बता दे की इंजमाम का पहला काम श्रीलंका में अफगानिस्तान के खिलाफ 22 अगस्त से शुरू होने वाली पाकिस्तान की तीन मैचों की एकदिवसीय श्रिंखला के लिए टीम की घोषणा करना होगा | इसके बाद वे एशिया कप के लिए टीम का भी चयन करेंगें | 2019 विश्व कप के लिए घोषणा करने वाले इंजमाम को 2023 विश्व कप टीम की घोषणा का भी काम सौंपा जाएगा |

आपको क्या लगता है इंज़माम अपने दुसरे कार्यकाल में भी अपने भूमिका को अच्छे से निभा पायेंगें |

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *