collageXX68X 1

भारत ही नहीं विश्व क्रिकेट में अपनी कप्तानी का जलवा बिखेरने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व की सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग में भी जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हैं और साल 2008 से ही इस लीग का हिस्सा है। धोनी ने 16 में से 14 संस्करण चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं तो वहीं जब चेन्नई सुपर किंग्स को 2 सीजन के लिए आईपीएल 7 कर दिया गया था तब महेंद्र सिंह धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का हिस्सा थे। चेन्नई में बैन से वापसी के बाद आईपीएल 2018, 2021 और 2023 का खिताब सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस को हराकर जीता।

ms dhoni 1647600263

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आई पी एल 2023 में भी चेन्नई सुपर किंग्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। चेन्नई के प्रशंसक अभी तक अपनी टीम के जीत का जश्न मना रहे हैं और इसी बीच हम आज आपको महेंद्र सिंह धोनी द्वारा बनाए गए आईपीएल रिकॉर्ड से रूबरू कराएंगे।

ms dhoni csk 1681272514

गुजरात टाइटंस के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के इतिहास में अपना 250 वां मुकाबला खेला। ऐसा करने वाले महेंद्र सिंह धोनी पहले खिलाड़ी हैं। धोनी के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नंबर आता है जिनके नाम 243 आईपीएल मैच दर्ज हैं।

ms dhoni number of finals ipl

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के इतिहास की अब सबसे सर्वश्रेष्ठ टीम बन गई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 संस्करण खेले हैं जिसमें से 5 बार यह टीम ट्रॉफी जीतने में सफल रही है। सबसे पहले साल 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल जीता था। इसके बाद साल 2011 में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम विजेता रही और साल 2017 में बैन के बाद इस टीम ने 2018 आईपीएल का खिताब जीत लिया। इसके बाद आई पी एल 2021 और आई पी एल 2023 की चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रहा। आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इस टीम ने 14 संस्करण में से 10 संस्करण में फाइनल में जगह बनाई है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कोई नहीं कर सकता है।

Watch Now: कटहल की सब्ज़ी की रेसिपी | कटहल की सब्जी

OIFXX5X

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के इतिहास में 11 फाइनल खेले हैं। यह आईपीएल के इतिहास में एक खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल खेले जाने का रिकॉर्ड है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 10 फाइनल तो वहीं साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की तरफ से एम एस धोनी एक फाइनल मुकाबला खेल चुके हैं।

MS Dhoni 1

अब हम आपको एक ऐसा रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन आउट करने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी पहले स्थान पर हैं। एक विकेट कीपर का ऐसे रिकॉर्ड में नाम आना थोड़ा सा अजीबोगरीब है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी तो महेंद्र सिंह धोनी ही हैं।

dhoniXpmp

फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। एम एस धोनी T20 क्रिकेट के इतिहास में 300 डिस्मिसल करने वाले खिलाड़ी हैं। आईपीएल में भी बतौर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी प्रथम स्थान पर हैं।

dhoniXwkX1

सीएसके और आरपीएस के लिए एक कप्तान के रूप में, महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी टीम को 226 मैचों में कप्तानी की है, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है। उन्होंने 133 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं के 91 में हार का सामना करना पड़ा है।

Dhoni 2

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी दूसरे स्थान पर हैं। धोनी ने 214 पारियों में 4957 रन बनाए हैं। पहले स्थान पर सुरेश रैना मौजूद है।

dhoniXdrs

महेंद्र सिंह धोनी के नाम ऐसे कई सैकड़ों रिकॉर्ड दर्ज हैं और यह दर्शाते हैं कि यह खिलाड़ी क्यों विश्व क्रिकेट में सबसे महान हैं. धोनी जिस मैदान पर खेलते हैं वहां उनके समर्थक सैकड़ों की तादाद में पहुंचकर उनको समर्थन देते हैं। भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से महेंद्र सिंह धोनी संन्यास ले चुके हैं लेकिन अभी वह एक और आईपीएल सीजन में खेलते हुए दिखाई देंगे।

कमेंट करके बताइए क्या आप भी महेंद्र सिंह धोनी को पसंद करते हैं?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *