collageXX67X

आई पी एल 2023 का समापन जोरदार तरीके से हुआ। फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक पांड्या की गुजरात को अंतिम गेंद पर शिकस्त दी। यह चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल के इतिहास का पांचवां खिताब था और अब यह फ्रेंचाइजी ही आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। हालांकि चेन्नई के साथ प्रथम स्थान पर मुंबई इंडियंस भी मौजूद है। आपको बता दें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल में अब तक 14 संस्करण में हिस्सा रही है और 10 संस्करण में यह टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है। इस टीम की कामयाबी के पीछे सबसे बड़ा हाथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है। आईपीएल 2008 से ही महेंद्र सिंह धोनी इस टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

    ms dhoni 1647600263

इस सीजन की महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी की बदौलत टीम को चैंपियन बना दिया। महेंद्र सिंह धोनी के स्वभाव से हर कोई भलीभांति है और हमने आईपीएल फाइनल के दौरान भी इस खिलाड़ी को इस हाईवोल्टेज मुकाबले में बिल्कुल शांति के साथ डगआउट में बैठे देखा। यही नहीं महेंद्र सिंह धोनी ने ट्रॉफी लेते वक्त भी पूरे विश्व को दिखा दिया कि वह क्यों एक महान कप्तान है. दरअसल धोनी ने ट्रॉफी लेते वक्त फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले रविंद्र जडेजा और अपना अंतिम आईपीएल मुकाबला खेल रहे अंबाती रायुडु को ट्रॉफी लेने को स्टेज पर बुलाया।

hhhhhh

चलिए अब बात करते हैं कि चेन्नई सुपर किंग की अपार सफलता के पीछे महेंद्र सिंह धोनी का कितना बड़ा हाथ है और कैसे महेंद्र सिंह धोनी ने इस फ्रेंचाइजी को नंबर वन बना दिया. और सोचने वाली बात यह भी है कि इस खिलाड़ी ने आईपीएल में 16 मुकाबलों में मात्र 104 रन बनाए और फाइनल में भी यह खाता नहीं खोल सके लेकिन इसके बावजूद भी हर जगह यह सुर्खियों में छाए हुए हैं।

262526753737b39d87961e10480795b2

धोनी एक ऐसे कप्तान हैं जो अपने खिलाड़ियों पर अत्यधिक विश्वास करते हैं और उन्हें जमकर मौके देते हैं। अगर हम आईपीएल की बाकी फ्रेंचाइजी पर नजर डालें तो वह युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौका देना पसंद करती हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की टीम में कई उम्रदराज खिलाड़ी देखने को मिलेंगे। इसमें सबसे पहले अगर हम बात करें तो अजिंक्य रहाणे का नंबर आता है। हर कोई इस भारतीय खिलाड़ी का करियर खत्म समझ बैठा था लेकिन इसके बाद उन पर महेंद्र सिंह धोनी की कृपा बरसी और इस आईपीएल में इस खिलाड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। टीम इंडिया से अपनी जगह खो चुका यह खिलाड़ी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम की ओर से खेलता हुआ भी दिखाई देगा।

gaikwad ruturaj

इसके बाद हम बात करते हैं अंबाती रायुडु की, रायुडू ने अपना अंतिम आईपीएल का मुकाबला खेला था और इस खिलाड़ी में फाइनल में जबरदस्त बल्लेबाजी की। शिवम दुबे एक ऐसा चेहरा है जिसकी करियर की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी और लोग उन्हें एक खराब चयन के रूप में देख रहे थे। लेकिन धोनी की अगुवाई में इस खिलाड़ी ने सब को गलत साबित कर दिया और आज यह खिलाड़ी लंबे छक्के मारने के लिए जाना जाता है। धोनी की कप्तानी में ही ऋतुराज गायकवाड जैसा जबरदस्त ओपनर बल्लेबाज आज भारतीय क्रिकेट को मिला है तो वहीं कोनवे इस सीजन सीएसके के लिए जबरदस्त बल्लेबाजी की।

29e9a 16512279395308 1920

अब गेंदबाजी की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी सबसे ज्यादा अनुभवहीन नजर आ रही थी। पहले मैच में तुषार देशपांडे ने बुरी तरह से कम खर्च किए थे। लेकिन जैसेजैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ता गया इस खिलाड़ी की चमक भी निखरती गई। महेश ठीकसाना और पथिराना श्रीलंका के बेहतरीन युवा गेंदबाज है लेकिन अपने देश में इन्हें उतनी अहमियत नहीं मिल रही थी जितनी अब इन्हें आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन के बाद मिल रही है।

Maheesh Teekshana2

एक अच्छा कप्तान खिलाड़ियों के अलावा टीम मैनेजमेंट पर भी पूरा भरोसा जताता है और महेंद्र सिंह धोनी इस मामले में काफी आगे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कई सालों से अपने मैनेजमेंट स्टाफ को नहीं बदला है और उसी स्टाफ को बेहतर बनाने की तरफ टीम प्रयत्न करती रहती है।

ms dhoni number of finals ipl

महेंद्र सिंह धोनी ऐसे इकलौते कप्तान है जिसकी कप्तानी में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेलना चाहते हैं। युवाओं को इनकी कप्तानी में खेलना सोने पर सुहागा है। अपने क्रिकेट के शुरुआती जीवन में काफी परेशानी झेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी इतनी आसानी से इस मुकाम तक नहीं पहुंचे हैं। आईपीएल की बच्ची 9 फ्रेंचाइजी के होम ग्राउंड में जब चेन्नई सुपर किंग्स का मैच होता है तो उनसे ज्यादा प्रशंसक महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करने पहुंचते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धियों की बराबरी शायद ही कोई कप्तान कर पाए और चकदे क्रिकेट टीम महेंद्र सिंह धोनी को दिल से सैल्यूट करती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *