Confirm Ticket In IRCTC: क्या आप भी कभी रेलवे टिकट बुक करते समय पेमेंट फेल होने की समस्या से परेशान हुए हैं? सोचिए, त्योहारों के समय जब लाखों लोग ट्रेन टिकट के लिए संघर्ष कर रहे हों और उसी समय पेमेंट अटक जाए… कितना गुस्सा आता है ना? अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो आज की ये वीडियो आपके लिए बेहद काम की है। हम आपको बताएंगे IRCTC के कुछ ऐसे स्मार्ट पेमेंट विकल्प, जिनसे आपकी टिकट बुकिंग न केवल तेज होगी बल्कि पेमेंट फेल होने का डर भी कम हो जाएगा।

IRCTC पर रोजाना लाखों लोग टिकट बुक करते हैं। सामान्य दिनों में भी साइट पर भीड़ रहती है और त्योहारों या गर्मी की छुट्टियों में तो बुकिंग की रफ्तार देखकर हैरानी होती है। ऐसे में अगर टिकट बुकिंग के दौरान पेमेंट फेल हो जाए, तो कंफर्म टिकट हाथ से निकल सकता है। खासकर तत्काल टिकट बुकिंग के समय तो हर सेकंड कीमती होता है। इसी समस्या को हल करने के लिए IRCTC ने कुछ बेहतरीन पेमेंट सॉल्यूशन्स दिए हैं – जैसे e-Wallet, iPay AutoPay और BNPL यानी Book Now Pay Later.

IRCTC e-Wallet क्या है?
e-Wallet को आप IRCTC का प्रीपेड बैलेंस मान सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि टिकट बुकिंग के समय आपको बार-बार बैंक गेटवे से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ती। आप पहले से इसमें पैसे डालकर रख सकते हैं और फिर टिकट बुक करते समय सिर्फ एक क्लिक में पेमेंट कर सकते हैं। इससे न तो ओटीपी का झंझट और न ही सर्वर स्लो होने की दिक्कत। सेकंडों में पेमेंट पूरा हो जाता है और टिकट कंफर्म होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
iPay AutoPay का फायदा
अब बात करते हैं iPay AutoPay की। यह IRCTC का अपना पेमेंट गेटवे है, जिसे खासतौर पर फास्ट और स्मूद ट्रांजैक्शन के लिए तैयार किया गया है। इसमें आप नेटबैंकिंग, UPI और कार्ड पेमेंट को पहले से लिंक कर सकते हैं। जब आप टिकट बुक करेंगे, तो iPay AutoPay खुद ही फास्ट पेमेंट प्रोसेस कर देगा। सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें पेमेंट फेल होने की संभावना बहुत कम है। यानी आपका टिकट बुकिंग अनुभव ज्यादा स्मूद और भरोसेमंद बन जाता है।
BNPL (Book Now Pay Later) सुविधा
अब आती है तीसरी सुविधा – BNPL यानी Book Now Pay Later. मान लीजिए आप टिकट बुक करना चाहते हैं लेकिन आपके बैंक अकाउंट में उस समय बैलेंस कम है। ऐसे में ये फीचर आपके बहुत काम आएगा। आप टिकट तुरंत बुक कर सकते हैं और पेमेंट बाद में कर सकते हैं। यह ऑप्शन खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो अचानक यात्रा पर निकलते हैं और तुरंत बैलेंस का इंतजाम नहीं कर पाते।
यात्रियों के लिए फायदे
इन तीनों विकल्पों का सबसे बड़ा फायदा यही है कि टिकट बुकिंग तेज, आसान और सुरक्षित हो जाती है। त्योहारों, छुट्टियों या फिर तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान पेमेंट फेल होने की वजह से टिकट छूटने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही, बार-बार पेमेंट ट्राई करने से समय और पैसा दोनों का नुकसान नहीं होता।
अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो इन सुविधाओं का इस्तेमाल जरूर कीजिए। खासकर e-Wallet और iPay AutoPay जैसे फीचर आपको टिकट बुकिंग के समय रेस में आगे रखेंगे।
Turn Off WiFi: क्या रात में सोने से पहले बंद कर देना चाहिए Wi-Fi, जानें क्या है इसके फायदे?
