Kaalbhairav: बात जब अध्यात्म की होती है तब काल भैरव को भगवान भोलेनाथ का प्रभावशाली, शक्तिशाली और रौद्र रुप माना जाता है। बहुत सारे लोग भैरव बाबा का सुनकर डर जाते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि भैरव बाबा अपने भक्तों के लिए सुरक्षा कवच की तरह होते हैं। वो शत्रुओं का नाश करते हैं, नकारात्मक उर्जा को दूर भगाते हैं। काल भैरव से डरे नहीं बल्कि उन्हें अपनाएं। उन्हें प्रसन्न करें। अगर आपके जीवन में बार बार बाधाएं आ रही हैं, मन में हमेशा किसी बात को लेकर डर बना रहता है तो चिंता न करें, बाबा काल भैरव को प्रसन्न करें। सब अच्छा होगा।

आइए, आज हम आपको कुछ सरल और सहज उपाय बताते हैं जिससे आप बाबा काल भैरव को प्रसन्न कर सकते हैं और अशुभ घटनाओं और अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति पा सकते हैं। यह जान लीजिए कि काल भैरव बाबा को प्रसन्न करने के लिए कोई बहुत कठिन साधन की नहीं बल्कि सच्ची श्रद्धा भावना की आवश्यक्ता होती है।

09p0909

1. भगवान काल भैरव का वाहन कुत्ता माना जाता है। सनातन शास्त्रों के अनुसार अगर आप शनिवार और रविवार के दिन काले कुत्तों को रोटी, बिस्कुट या दूध पिलाते हैं तो इससे भैरव बाबा प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती हैं। बाबा काल भैरव के प्रति श्रद्धा भावना प्रकट करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

2. प्राचीन मान्यताओं के अनुसार संध्या के समय में किसी भैरव मंदिर में जाकर भगवान की प्रतिमा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाने को बेहद शुभ फलदायक माना जाता है। दीपक में थोड़े काले तिल डाल दने से आर्थिक परेशानियों और गरीबी से मुक्ति मिलती है।

3. काले तिल और उड़द का दान करें: ज्योतिष दृष्टिकोण से देखें तो यदि आप शनिवार के दिन काले तिल और साबुत उड़द का दान करते हैं तो इससे शनि दोष और भैरव बाबा का प्रकोप शांत होता है और जीवन में शांति आती है।

4. अष्टगंध और खूशबू का अर्पण: बाबा काल भैरव को तीखी खूशबू और अष्टगंध पसंद आती है। अष्टगंध यानी आठ सुगंधित और पवित्र मानी जाने वाली आठ जड़ी बूटियों का एक चूर्ण होता है। काल भैरव बाबा को ये इत्र अर्पित करने और गुग्गल की धूप जलाने से आपके आसपास की नकारात्मकता समाप्त होती है और अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाती है।

5. विशेष मंत्र का जाप करना: हिंदू मान्यताओं के अनुसार एकाग्र और शुद्ध मन से किया गया जाप सीधे परमात्मा तक पहुंचता है। आपके लिए एक सरल मंत्र है “ ॐ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं।

विद्वानों का मत है कि इस सरल मंत्र के जाप से समस्त बाधाएं और परेशानियां दूर होती हैं।

अंत में यही कहा जाता है कि भगवान काल भैरव की कृपा पाने के लिए सबसे आवश्यक है सच्ची श्रद्धा, संयम और सदाचार। केवल उपाय करने से ही नहीं, बल्कि अच्छे कर्म, सत्य का पालन और जरूरतमंदों की सेवा करने से भी जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। यदि आप पूरी आस्था और विश्वास के साथ बाबा काल भैरव का स्मरण करते हैं, तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वे अपने भक्तों को भय, बाधाओं और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा प्रदान करते हैं।

Disclaimer:
यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय विश्वासों और पारंपरिक शास्त्रीय संदर्भों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक जानकारी प्रदान करना है। इन उपायों के परिणाम व्यक्ति की आस्था और मान्यताओं पर निर्भर करते हैं। किसी भी दावे की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं की जाती है।

 

also read: Wednesday remedies: कारोबार और करियर में चाहिए लाभ तो बुधवार को करें आसान से कुछ उपाय… तरक्की ही तरक्की होगी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *