487bc05b 048b 48d0 ad25 6e59b0f6ecb1 1

Saturday remedies : प्यार एक खूबसूरत एहसास होता है। हर कोई अपने प्यार को पाना चाहता है लेकिन हर किसी की किस्मत में प्यार नहीं होता। हर किसी को उनका प्यार नहीं मिल पाता। अगर आपको भी अभी तक अपना प्यार नहीं मिला है या फिर आपका प्यार अधूरा रह गया है तो शनिवार का दिन आपके लिए खास है। शनिवार का दिन न्याय के देवता भगवान शनि और संकटमोचक हनुमान जी को समर्पित होता है।

आज हम आपको शनिवार के दिन कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिनको करने से आपके प्यार की जीत हो सकती है।

भूलकर भी शनिवार को अपनी प्रेमिका या प्रेमी से न करें मुलाकात: ज्योतिष शास्त्र के कई जानकारों का मानना है कि किसी भी प्रेमी जोड़े को शनिवार के दिन मुलाकात नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से प्रेमी और प्रेमिका के बीच मतभेद हो सकता है। एक दूसरे की कोई बात बुरी लग सकती है और रिश्तों में तनाव इतना ज्यादा बढ़ सकता है कि प्रेम संबंध समाप्त भी हो सकते हैं।

latemarriges 146311768924 650 051316110750अगर आप दोनों को लगता है कि आपका प्रेम संबंध खतरे में है। समाज और परिवार आपके रिश्ते को स्वीकार करने को तैयार नहीं है तो शनिवार के दिन आप दोनों अलग अलग काली गाय, भैंस, काले कुत्ते, कौवों को भोजन और पानी अवश्य दें और मन ही मन हनुमान जी का ध्यान करें और उनसे अपने प्रेम को पूर्ण करने की प्रार्थना करें।

अपना प्यार पाने के लिए शनिवार के दिन काला वस्त्र धारण करें। कोशिश करें कि आप दोनों ही उस दिन काले वस्त्र धारण करें। आपके वस्त्र में कहीं न कहीं कोई काला हिस्सा जरुर होना चाहिए। भगवान शनि को काला रंग पसंद होता है। भगवान शनि न्याय के देवता माने जाते हैं। आपके प्यार के साथ न्याय हो, इसके लिए भगवान शनि को प्रसन्न करना जरुरी होता है।

अपना बिछड़ा हुआ या खोया हुआ प्यार पाने के लिए शनिवार के दिन आप दोनों हनुमान जी की पूजा अवश्य करें। शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

शनिवार के दिन जब आप स्नान करें तो नहाने के जल में सेंधा नमक अवश्य डालें। सेंधा नमक डालकर नहाने से नकारात्मक उर्जा दूर भागती है। अपना प्यार हासिल करने के लिए नकारात्मक उर्जा को दूर भगाना बेहद आवश्यक होता है।

आप दोनों के लिए मिलने का सबसे शुभ दिन शुुक्रवार का दिन हो सकता है। अपने प्यार को संपूर्ण करने के लिए आप दोनों को पूर्णिमा के दिन अवश्य मिलना चाहिए और एक साथ आसपास के किसी देवी मंदिर में जाकर मातारानी के सामने शीश झुकाना और प्रार्थना करना चाहिए। याद रखें कि इस संपूर्ण सृष्टि की जन्मदाता मातारानी ही हैं। उनके आर्शीवाद और कृपा के बिना कुछ भी मिलने वाला नहीं है। शुक्रवार के दिन मिलने से प्यार और गहरा होता है और आप दोनों के हमेशा हमेशा के लिए एक होने की संभावना बढ़ने लगती है।

शनिवार के दिन सरसों का तेल दान करना भी बेहद शुभ फलदायक होता है। शनिवार के दिन गरीबों के बीच सरसों का तेल दान करने से भगवान शनि प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

shani dev 1480676608आज हमने जो उपाय आपको बताए हैं वो हैं तो बेहद सरल और सहज लेकिन ये न सिर्फ आपकी जिंदगी को बदल सकते हैं बल्कि आपकी जिंदगी को बेहद हसीन बना सकते हैं। अपनों का साथ हो और अपना सबसे खास पास हो, उससे बेहतर और क्या ही हो सकता है….

 

also read: Special remedies on Friday: शुक्रवार के दिन करें ये खास उपाय, भर जाएगी तिजोरी, मां लक्ष्मी की होगी खास कृपा…..

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *