IND vs IRE 2023

भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के बाद आयरलैंड का दौरा करना है. टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच 18, 20 और 23 अगस्त को टी20 सीरीज के मैच खेले जाएंगे. इस दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम का कप्तान बनाया है. लेकिन इस दौरे पर टीम को एक खास शख्स के बिना जाना पड़ सकता है |

rahuldravid 1537592141

भारतीय टीम एक साल के बाद फिर से आयरलैंड जा रही है और दोबारा टी20 सीरीज खेलेगी. इस दौरे पर सीनियर खिलाड़ियों के अलावा हेड कोच राहुल द्रविड़ और उनका सपोर्ट स्टाफ भी नहीं जाएगा. ऐसे में माना जा रहा था कि द्रविड़ की जगह वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच बनकर जाएंगे. लेकिन अब खबर सामने आ रही हैं कि इस दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम को बिना हेड कोच के जाना पड़ सकता है |

334019

आपको बता दे कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण भी इस दौरे के लिए भारतीय टीम के साथ नहीं जाएंगे. पिछले साल भी जब टीम इंडिया ने आयरलैंड का दौरा किया था, तब वीवीएस लक्ष्मण ही बतौर हेड कोच टीम के साथ गए थे |

jasprit bumrah scotland 1600 ap 166454096216x9 1

एक रिपोर्ट के अनुसार हेड कोच राहुल द्रविड़ और उनके सपोर्ट स्टाफ को आराम दिया गया है | वे लम्बे समय से टीम इंडिया के साथ काम कर रहे हैं और ब्रेक नहीं ले पा रहे थे | द्रविड़ इसी वजह से टीम इंडिया के साथ आयरलैंड नहीं जाएंगे, और उनके साथ वीवीएस लक्ष्मण भी नहीं जाएंगे | ये दोनों काफी अनुभवी हैं, लेकिन वे आयरलैंड दौरे पर नहीं होगा | इससे युवा खिलाडीयों को थोड़ा नुकसान हो सकता है | भारत ने आयरलैंड दौरे के लिए अधिकतर युवा खिलाडीयों को चुना है |

345723

आपको बता दे की द्रविड़ और लक्ष्मण की गैर मौजूदगी में टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में सितांशु कोटक और साईराज बहुतुले को मौका दिया जा सकता है. साईराज टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हैं. उनका घरेलू मैचों में अच्छा रिकॉर्ड रहा है. साईराज का कोचिंग में भी अच्छा रिकॉर्ड रहा है. सितांशु घरेलू मैचों के खिलाड़ी रहे हैं. क्रिकेट से ब्रेक के बाद कोचिंग में व्यस्त हैं |

team india

आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड :-

जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *