भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) के चेयरमैन Roger Binny ने टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज Virat Kohli की जमकर तारीफ़ की है. अभी हाल ही में विराट कोहली ने नाबाद 82 रनों की पारी खेलकर टी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को शानदार जीत दिलाई थी, इसके बाद समूचा विश्व क्रिकेट कोहली के आगे नतमस्तक हो गयी और अब BCCI चेयरमैन ने भी कोहली के तारीफ़ में कसीदे गढ़े हैं. बिन्नी ने पाकिस्तान के खिलाफ कोहली द्वारा खेली गयी उस मैच-जिताऊ पारी की जमकर प्रशंशा की है.
कोहली को खुद को साबित करने की जरुरत नहीं है

कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन(KSCA) द्वारा बिन्नी के लिए आयोजित अभिनंदन समारोह में बोलते हुए रोजर बिन्नी ने कहा, “यह मेरे लिए एक सपने जैसा था. पार्क में गेंद कोहली द्वारा किस तरह से मारी जा रही थी, इसका अंदाजा नहीं लगा सके. यह एक शानदार जीत थी. आपने ऐसे मैच कभी नहीं देखे होंगे जहां मैच ज्यादातर समय पाकिस्तान के पक्ष में रहा हो और अचानक भारत वापस आ गया हो. खेल के लिए अच्छा है क्योंकि भीड़ यही देखना चाहती है.”

ये पूछे जाने पर कि क्या कोहली ने इस पारी के बाद खुद को साबित किया, बिन्नी ने कहा, “कोहली को खुद को साबित करने की जरूरत नहीं थी. वह एक क्लास खिलाड़ी हैं और उनके जैसे खिलाड़ी दबाव की परिस्थितियों में कामयाब होते हैं, दबाव उनमें से सर्वश्रेष्ठ को सामने लाता है.”
“जब आप खेल हारते हैं, तो आपको इसे पूरी तरह और निष्पक्ष रूप से लेना चाहिए, लोगों को इस खेल को जीतने के लिए भारत के खेलने के तरीके की सराहना करनी चाहिए,” बिन्नी ने ये बयान उस आखिरी ओवर में नो-बॉल विवाद पर दिया.

भारत से हारने के बाद पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के हाथों भी मात्र 1 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद अब उनके लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गयी है. पाकिस्तान इस वक्त पांचवें स्थान पर खड़ी है. भारत अपने दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका दूसरे नंबर पर और यही दोनों टीम ग्रुप-2 से क्वालीफाई करती हुई दिख रही है. भारत का अगला मैच दक्षिण अफ्रीका से ही है, जो रविवार, 30 अक्टूबर को पर्थ के ओपटस स्टेडियम में खेला जाएगा.
