suryaX8X

Suryakumar Yadav और Virat Kohli के अर्धशतक के दम पर भारत ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20आई मुकाबले में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर ली. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सीरीज के अंतिम और निर्णायक मैच में ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए 187 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 1 गेंद रहते हासिल कर लिया.

88r1472o virat kohli suryakumar yadav

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, सलामी बल्लेबाज KL Rahul और Rohit Sharma जल्दी ही पवेलियन लौट गए थे लेकिन तब विराट कोहली ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी कर डाली. दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाया. सूर्या 36 गेंदों में 5 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 69 रन बनाकर आउट हुए जबकि विराट ने 48 गेंदों पर 63 रन बनाए. विराट के बल्ले से 4 छक्के और 3 चौके आए. सूर्यकुमार यादव को उनकी आतिशी पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. वहीं इस स्टार बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आतिशी पारी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

आतिशी पारी खेलकर सूर्या ने बनाया रिकॉर्ड

7358266f7d4fd7db7ffa4aaf1307e83d

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के आखिरी टी20 मैच में 69 रनों की आतिशी पारुई खेलकर भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस साल टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने इस साल अब तक खेले गए 20 मैचों में 37.88 की औसत से 682 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 182.84 का रहा है और सूर्या के बल्ले से अबतक 1 शतक और 4 अर्धशतक भी निकल चुका है. इस मामले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज Virat Kohli और Rohit Sharma उनके आसपास भी नहीं हैं. रनों के अलावा सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में सबसे ज्यादा 42 छक्के लगाए हैं.

346274

आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए, जो कि 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा, सूर्या का फॉर्म भारतीय फैंस को काफी सुकून दे रहा है. सबको उम्मीद है कि स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला टी20 वर्ल्ड कप में भी खूब गरजेगा. इस वक्त सूर्या ICC T20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-3 पर हैं और अगर वो ऐसे ही बल्लेबाजी करते रहे तो जल्द ही नंबर-1 भी बन जाएंगे.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *