Kohli Surya

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में रनों की बारिश देखने को मिली है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के हर बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 237 रन बनाए।

88r1472o virat kohli suryakumar yadav bcci 625x300 25 September 22

केएल राहुल ने 28 गेंदों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार शानदार छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 28 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए। कोहली की बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था मानो जैसे की वह वापस फॉर्म में आ गए। सूर्यकुमार यादव T20 क्रिकेट में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और आज एक बार फिर उन्होंने 300 के करीब स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मात्र 22 गेंदों में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। विराट कोहली ने एक शॉट खेला और सूर्यकुमार यादव रन के लिए दौड़ पड़े। यही वजह थी कि वह रन आउट होकर वापस लौटे और फिर बल्लेबाजी करने उतरे दिनेश कार्तिक , उन्होंने भी ज्यादा समय नहीं लगाया और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करनी शुरू कर दी। दिनेश कार्तिक ने 7 गेंदों में नाबाद 17 रन की पारी खेली।

surya kumar yadav 5eedfb37a8a45 1592654647

केशव महाराज ने चार ओवर में 23 रन खर्च कर दो विकेट हासिल किए और उनके अलावा कोई भी गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। भारत की बल्लेबाजी देखकर लगता है कि टी-20 विश्व कप में यह बल्लेबाज सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *