suryaX6X

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज Suryakumar Yadav ने गुरुवार को टीम के मुख्य गेंदबाज Jasprit Bumrah के फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया. सूर्या ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, बुमराह अपने बैक-इंजरी से रिकवर कर गए हैं और वो वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. गौरतलब है कि दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में खेले गए सीरीज के पहले टी20 मैच में नहीं खेले थे. बुमराह इंजरी के चलते एशिया कप भी नहीं खेले थे.

बुमराह के फिटनेस पर सूर्या ने दिया अपडेट 

SKY PC 1663863597113 1663863603671 1663863603671

गुरुवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉनफ्रेंस में सूर्यकुमार यादव से जब बुमराह के फिटनेस को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “वास्तव में मुझे इस तरह के किसी भी संचार के बारे में पता नहीं है, यह मेरा विभाग नहीं है, आपको मुझसे इसके बारे में नहीं पूछना चाहिए (हंसते हुए), ये जवाब देने के लिए फिजियो और टीम प्रबंधन के लिए हैं.
लेकिन टीम में, माहौल अच्छा है और सभी प्रथम श्रेणी में फिट हैं और दूसरे T20I के लिए तैयार हैं.”

5r78q92o jasprit

जब उनसे दोबारा बुमराह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “बिल्कुल, वह तैयार है, चिंता की कोई बात नहीं है.”

गेंदबाजों के समर्थन में उतरे सूर्या

WhatsAppXImageX2022 09 22XatX12.22X.52XPMX

पहले टी20आई में भारतीय गेंदबाज 208 रनों को डिफेंड करने में नाकाम रहे थे, लेकिन सूर्या गेंदबाजों के समर्थन में उतरे. उन्होंने कहा, “दरअसल आखिरी गेम के बाद हमारी कोई चर्चा नहीं हुई लेकिन जैसा कि आपने देखा कि आखिरी दिन मैच लंबा चला और ओस भी थी, और आपको उन्हें श्रेय भी देना होगा, वे हमला करते रहे, हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं.”

बता दें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20आई नागपुर के विधर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज बचाने के इरादे से उतरेगी जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मुकाबले को भी जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी, इसलिए एक जोरदार मुकाबले की पूरी संभावना है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *