WhatsAppXImageX2022 11 27XatX8.56X.19XPMX

भारतीय टीम के लिए साल 2022 निराशाजनक रहा। हमने द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में तो दमदार प्रदर्शन किया मगर मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने उम्मीद के विपरीत खेल दिखाया। एशिया कप जैसे टूर्नामेंट जिसमें हम कई फर्शो तक विजय प्राप्त करते आये है। उसमे हम श्रीलंका और पाकिस्तान से हार कर बहार हो गए। वही शूरते हाल हमारा वर्ल्ड कप में भी हुआ। विराट कोहली की करिश्माई पारी की बदौलत हम पाकिस्तान से मैच जीत गए मगर साउथ अफ्रीका से हार गए। फिर भी नीदरलैंड और ज़िम्बाब्वे को हराकर हम सेमीफइनल में पहुंच गए। टीम इंडिया ने सेमीफइनल मुक़ाबले में पूरे टूर्नामेंट का सबसे ख़राब क्रिकेट खेला। इंग्लैंड ने हमे कही का नहीं छोड़ा और दस विकेट से विशाल जीत अर्जित की।

भारतीय टीम का साल बेहद सामान्य था मगर एक खिलाडी था जिसने अपने खेल से असंभव को संभव कर दिखाया। उस लाजवाब खिलाडी का नाम सूर्यकुमार यादव है। कवर ड्राइव, पुल शॉट, कट, फ्लिक सूर्या ये सब शॉट थोड़ी खेलते है वह तो रिवर्स स्वीप, लैप शॉट, दिलस्कूप और ना जाने कितने शॉट जिनका क्रिकेट की किताब से कोई लेना देना नहीं है। सामान्य खिलड़ियों का V मैदान के सामने होता है वही स्काई का V विकेट के पीछे है। स्काई ने इस साल ऐसी कातिलाना बल्लेबाज़ी की है कि बस अब उनके इलावा टीम इंडिया में कोई बल्लेबाज़ नज़र ही नहीं आता है। यहाँ कुछ ऐसे बल्लेबाज़ है जो सिर्फ 130 से 140 स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते है और उन्हें महान बल्लेबाज़ की श्रेणी में आँका जाता है मगर सूर्यकुमार तो 200 के स्ट्राइक से बल्लेबाज़ी करते है। बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान जैसे बल्लेबाज़ों ने कभी इतना स्ट्राइक रेट देखा तक नहीं होगा। स्काई सबसे अलग सबसे जुदा एक अलग ही खेल खेल रहे है। इस साल सूर्यकुमार यादव के नाम कई रिकॉर्ड रहे, जिसने उनको हमेशा सुर्खियों में रखा। वह टी20 क्रिकेट में नंबर वन बनने की उपलब्धि हो या फिर एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने की, स्काई ने इस साल धागा खोल बल्लेबाज़ी की है। आइए आपको बताते है उन ख़ास रिकार्ड्स के बारे में।

WhatsAppXImageX2022 11 27XatX8.55X.15XPMX

2022 में T20I क्रिकेट में सर्वाधिक रन

2022 में सूर्यकुमार यादव ने T20I क्रिकेट में सबसे जयादा रन बनाये है। वर्ल्ड कप के दौरान भी स्काई को भारत के लिए कई अहम पारियाँ खेलते हुए देखा गया था। जब जब वह फेल हुए भारतीय टीम को हार का स्वाद चखना पड़ा। उन्होंने 31 मैच में 46.56 की औसत और 187.43 की स्ट्राइक रेट से 1,164 रन बनाए। मज़े की बात तो यह की कोई खिलाडी तो 1000 रन को भी पार नहीं कर पाया है। ICC रैंकिंग कुछ भी कहे सूर्यकुमार यादव ही 2022 के नंबर 1 टी 20 बल्लेबाज़ है।

एक वर्ष में दो T20I शतक

सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर के पहले ही वर्ष में ऐसा धमाका किया है कि जिसकी हम कल्पना तक नहीं कर सकते थे। उन्होंने इस साल दो शतक लगाए है। इससे पहले 2018 में रोहित शर्मा ने दो टी 20 शतक ठोके थे। स्काई ने रोहित की बराबरी कर ली है। स्काई ने इंग्लैंड के खिलाफ 117 और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 111 रनों की नाबाद पारी खेली।

न्यूजीलैंड में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव

SKYXINDIAX2X

सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I मैच में 51 गेंद पर 111 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के भी लगाए था। यह स्काई के करियर का दूसरा शतक। भारत यह मुक़ाबला 65 रनों से जीत पायी। अंत में इसी मुक़ाबले की वजह से सीरीज जीतने में भी कामयाब हुई थी।

सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी

WhatsAppXImageX2022 11 22XatX5.38X.31XPMX

स्काई इस साल टी 20 में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाडी बन गए है उन्होंने 7 बार मैन ऑफ द मैच का ख़िताब जीता है वही इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिकेट के किंग विराट कोहली के नाम था जिन्होंने 2016 में 6 बार ऐसा किया था।

एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड

स्काई चौके से ज्यादा छक्के मारने में विश्वास रखते है और उनका यह रिकॉर्ड चीख चीख कर इस बात की गवाही दे रहे है। उन्होंने इस साल सर्वाधिक 68 छक्के लगाए है। वही और कोई बल्लेबाज़ 50 छक्के भी नहीं लगा पाया है। इस मामले में 43 छक्कों के साथ मुहम्मद वसीम दूसरे नंबर पर रहे और तीसरे नंबर 42 छक्कों के साथ मोहम्मद रिजवान है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *