ND

श्रीलंका ने गुरुवार को दुबई में खेले गए अहम मुकाबले में बांग्लादेश को 2 विकेट से हरा दिया और इस रोमांचक जीत के साथ सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लिया. यह एशिया कप 2022 में ग्रुप-बी का आखिरी मुकाबला था. इस हार के साथ बांग्लादेश का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया. सुपर-4 में पहुंचने वाली तीसरी टीम श्रीलंका है, इससे पहले अफगानिस्तान और भारत ने सुपर-4 के लिए क्वालीफाई किया है.

‘नागिन डांस’ से जीत का जश्न क्यों ?

Fblo2RLUEAA2XC3

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में करो या मरो मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 183 रन जड़ दिए. जवाब में श्रीलंका ने Kushal Mendis(60), कप्तान Dasun Shanaka(45) और अंत में तेज गेंदबाज और डेब्यू कर रहे Asitha Fernando के 2 चौकों की मदद से 184 रनों के लक्ष्य को 4 गेंद रहते हासिल कर लिया.

SL Cricket 15

आखिरी 6 गेंदों में श्रीलंकाई टीम को 8 रनों की जरुरत थी और टीम के 8 विकेट गिर चुके थे. Maheesh Theekshana ने पहली गेंद पर सिंगल लिया. स्ट्राइक पर आए असिता फ़र्नांडो ने चौका लगा दिया और अगली गेंद पर 2 रन चुरा लिए. अब स्कोर बराबरी पर था और श्रीलंका को 3 गेंदों में मात्र 1 रन की दरकार थी. लेकिन बांग्लादेशी स्पिनर Mahedi Hasan ने नो-बॉल डालकर श्रीलंका का काम आसान कर दिया. इसके बाद तो श्रीलंकाई फैंस और टीम के खिलाड़ी ख़ुशी से झूमने लगे. और उनका सेलिब्रेशन भी देखने लायक था, श्रीलंका के खिलाड़ी और फैंस मैदान में नागिन डांस करने लगे. ‘नागिन डांस’ का श्रीलंका बनाम बांग्लादेश मुकाबले से पुराना रिश्ता है.

maxresdefault

दरअसल 2018 एशिया कप, जो श्रीलंका में ही खेला गया था, बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था और ‘नागिन डांस’ कर जीत का जश्न मनाया था. साथ ही बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में भी तोड़फोड़ किया था.
यही कारण है कि दुबई में बांग्लादेश पर जीत के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने वही नागिन डांस करते हुए बांग्लादेश से बदला लिया.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *