collage 2025 03 25T165652.046

silver and gold price: बढ़ती कीमत के साथ सोने–चांदी ने दिखाई चमक, जानिये आपके शहर में क्या है सोने का भाव?

सोने–चांदी के दामों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. सोने–चांदी के बढ़ते दामों के बीच शादी–ब्याह और अन्य शुभ कार्यों में इसकी चमक भी फींकी पड़ चुकी है. सोने के दाम जिस तेजी के साथ बढ़ रहे हैं, ऐसे में पूरी उम्मीद है कि अब वो समय भी दूर नहीं, जब सोना एक लाख रूपए को पार करेगा. चांदी के दाम भी जल्द हीं लाख रुपये को पार कर सकते हैं. फिलहाल एक किलोग्राम चांदी की कीमत 97,620 रुपये के करीब में है. वहीँ 24 कैरेट सोना 90 हजार रुपये के करीब में है. बात करें 22 कैरेट सोने की तो यह 83 हजार रुपये के करीब में है. वहीँ 18 कैरेट सोना 68 हजार रुपये के करीब में है. हालाँकि देश के अलग–अलग शहरों में सोने की अलग–अलग कीमत भी हो सकती है. तो चलिए अब आगे हम जानते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में सोने की क्या कीमत है.

gold silver price

तो सबसे पहले बात करें बिहार की राजधानी पटना की, तो यहाँ 22 कैरेट सोना 82,560 रुपये के करीब में है. वहीँ 24 कैरेट सोने की कीमत 90,820 और 18 कैरेट सोना 68,120 रुपये के करीब में है. बात करें देश की राजधानी दिल्ली की. तो यहाँ 22 कैरेट सोना 83,260 रुपये, 24 कैरेट सोना 90,820 रुपये और 18 कैरेट सोना 68,120 रुपये के करीब में है. इसके अलावे चेन्नई और मुंबई में 22 कैरेट सोना 83,311 रुपये, 24 कैरेट सोना 90,670 रुपये और 18 कैरेट सोना 68,560 रुपये के करीब में है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 83,110 रुपये, 24 कैरेट सोना 90,670 रुपये और 18 कैरेट सोना 68,120 रुपये के करीब में है. अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 83,160 रुपये, 24 कैरेट सोना 90,820 रुपये और 18 कैरेट सोना 68,120 रुपये के करीब में है. बात करें जयपुर की तो यहाँ 22 कैरेट सोना 83,311 रुपये, 24 कैरेट सोना 90,670 रुपये और 18 कैरेट सोना 68,560 रुपये है. इसके अलावे लखनऊ में 22 कैरेट सोने की किमर 83,311 रुपये, 24 कैरेट सोना 90,670 रुपये और 18 कैरेट सोना 68,560 रुपये के करीब में है. वहीँ गाजियाबाद, नॉएडा, अयोध्या और चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने की कीमत 83,260 रुपये है. 14 कैरेट सोना 90,820 रुपये के करीब में है. वहीँ 18 कैरेट सोना 68,120 रुपये के करीब में है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *