rahulX3X

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अभी तक टीम इंडिया का सफर तो बढ़िया रहा है लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज KL Rahul का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है. अभी तक 3 मैचों में राहुल के बल्ले से 7 की एवरेज से सिर्फ 22 रन निकले हैं. पाकिस्तान के खिलाफ 4 रन, नीदरलैंड के खिलाफ 9 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी वो 9 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान रोहित शर्मा भी सिर्फ 1 मैच(नीदरलैंड के खिलाफ) को छोड़ दें तो बांकी दोनों मैचों में फ्लॉप ही रहे हैं. भारतीय ओपेनर्स के संघर्ष को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच Ravi Shastri ने प्रतिक्रिया दी है.

Ravi Shastri

रवि शास्त्री ने स्टार बल्लेबाज केएल राहुल से अपील की है कि वो रन बनाएं क्योंकि वो हमेशा मिडिल ऑर्डर पर प्रेशर नहीं डाल सकते.
रवि शास्त्री ने ICC के ‘The Big Time Preview’ पर कहा, “आपको शीर्ष से कुछ और निरंतरता की आवश्यकता है. केएल राहुल को कुछ रन बनाने से मदद मिलेगी क्योंकि आप मध्य क्रम पर दबाव नहीं बना सकते हैं.”

rahulkl 1

जहां एक तरफ केएल राहुल संघर्ष कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ Suryakumar Yadav अपने ड्रीम फॉर्म में हैं. उन्होंने अबतक 67 की औसत और 178.66 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से से 134 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्या के बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं. सूर्या के अलावा टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज Virat Kohli भी शानदार फॉर्म में हैं.
सूर्यकुमार यादव के बारे में बोलते हुए शास्त्री ने कहा, “वह इस विश्व कप को रोशन कर रहा है. वह ऐसे शॉट्स खेल रहा है जिसकी 10 साल पहले किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. वह एक खिलाड़ी है.”

10 2 1

बुधवार को एडिलेड में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम बेहद महत्वपूर्ण मैच खेलने उतरेगी. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों ही टीम मैच को जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी इसलिए एक रोमांचक मुकाबले की पूरी उम्मीद है. दोनों ही टीम दक्षिण अफ्रीका से हारकर आ रही है, और पॉइंट्स टेबल की बात करें तो भारत दूसरे और बांग्लादेश तीसरे स्थान पर खड़ी है. दोनों ही टीमों ने 3 में से 2 मुकाबले जीते हैं और दोनों के समान अंक हैं सिर्फ बेहतर नेट रनरेट के चलते भारत दूसरे पायदान पर हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *