thakur

16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहे ICC टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑलराउंडर Shardul Thakur को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

shaedul nine oct d
शार्दुल ठाकुर

जी हां मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार स्टार मीडियम पेसर Deepak Chahar टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह टीम मैनेजमेंट ने शार्दुल ठाकुर को रिज़र्व खिलाड़ियों में रखा है. खबरों के अनुसार तेज गेंदबाज Mohammad Shami और Mohammad Siraj गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे.

deepak chahar 1

दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जाने से पहले टीम इंडिया को कई बड़े झटके लगे. पहले अनुभवी ऑलराउंडर Ravindra Jadeja बाहर हुए, उनकी जगह टीम ने Axar Patel को शामिल किया. इसके बाद टीम के मुख्य गेंदबाज Jasprit Bumrah पीठ की इंजरी के चलते मेगा टूर्नामेंट से बाहर हुए. लेकिन अभी तक टीम मैनेजमेंट ने उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है. बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर के नाम की चर्चा थी लेकिन अब दीपक चाहर रेस से बाहर हो गए हैं.

Shami 1
मोहम्मद शमी

शमी ने मंगलवार को बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकैडमी(NCA) में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वो अब बुमराह के रिप्लेसमेंट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकेंगे वहीं मोहम्मद सिराज ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल की गेंदबाजी की और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ बने. शमी का नाम तो स्टैंडबाय में है ही सिराज को बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया जा सकता है और दीपक चाहर की जगह शार्दुल ठाकुर को शामिल किया जाएगा लेकिन ये सब बातें अभी मीडिया रिपोर्ट्स में कही जा रही है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *