टी20 विश्व कप 2022 में सुपर 12 चरण में भारतीय टीम के सामने बांग्लादेश की चुनौती होगी। यह मुकाबला एडिलेड के मैदान में खेला जाएगा। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने बहुत ही हैरान करने वाला बयान दिया है। इस बयान के बाद शाकिब अल हसन से भारतीय क्रिकेट प्रशंसक नाराज हो गए हैं।
शाकिब अल हसन ने कहा कि भारतीय टीम यहां विश्व कप जीतने के लिए आई है और हम ऐसा करने नहीं आए हैं। हम अगर भारत को हरा देते हैं तो यह एक बड़ा उलटफेर कहां जाएगा. इसलिए हमारा पूरा ध्यान उलटफेर करने पर है।
हालांकि उनके इस बयान के बाद इस खिलाड़ी को विश्व भर में ट्रोल किया जा रहा है। फरीद खान कहते हैं कि शाकिब अल हसन ने कहा है कि बांग्लादेश यहां विश्व कप जीतने नहीं आई है और भारत को हरा देना उलटफेर कहा जाना चाहिए। मुझे नहीं पता यह सही मानसिकता है या नहीं लेकिन ऐसा बयान नहीं देना चाहिए क्योंकि बांग्लादेश भारत और पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।
मिस्टर कौटिल्य कहते हैं कि इसने तो पहले ही हार मान ली और शान कहते हैं कि वह शाकिब अल हसन के इस बयान से स्तब्ध हैं और उन्हें क्रिकेट खेलना छोड़ देना चाहिए। एक कप्तान के मुंह से यह बयान शोभा नहीं देता है।
आपको बता दें कि अंक तालिका में दोनों टीमों ने तीन मुकाबले खेल कर दो जीत दर्ज की है और भारतीय टीम नेट रन रेट के आधार पर बांग्लादेश से आगे होने के कारण दूसरे स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमों में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर लेगी।
कमेंट करके बताइए कौन सी टीम जीत दर्ज करेगी?
