rohitX12X

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा उन 3 खिलाड़ियों में से एक हैं जो पहले टी-20 विश्व कप यानी 2007 में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे और अब ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले T20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

rohitXcap 1

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम लाजवाब प्रदर्शन कर रही है और इस बार भारतीय कप्तान से भारत के क्रिकेट प्रशंसकों को बहुत उम्मीद होगी और 2007 के बाद भारतीय टीम अपना दूसरा T20 विश्वकप खिताब जीतने की तरफ देख रही है। टी20 विश्व कप की शुरुआत वैसे तो 16 अक्टूबर को होगी लेकिन असली रोमांच 22 अक्टूबर से शुरू होगा जब सुपर 12 के मुकाबले खेले जाएंगे। भारत अपना पहला मुकाबला चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से खेलेगा. यह हाई वोल्टेज मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा.

इस आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा यह 5 रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं-

1. एक कप्तान के रूप में सर्वाधिक स्कोर-

EXkDf

टी20 विश्व कप के इतिहास में एक कप्तान द्वारा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल ने भारत के खिलाफ 2010 टी20 विश्व कप में 66 गेंदों में 98 रन की पारी खेली थी। इस रिकॉर्ड को बने 12 साल हो गए हैं और आज तक कोई भी कप्तान इसे तोड़ नहीं पाया है। लेकिन रोहित शर्मा से हम उम्मीद कर सकते हैं. एक बार जब रोहित सेट हो जाते हैं तो लंबी पारी खेलते हैं. उन्होंने वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाए हैं जो एक रिकॉर्ड है, इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ उनके द्वारा बनाया गया 264 का स्कोर आज भी वनडे क्रिकेट में उन्न्च्तम व्यक्तिगत स्कोर है. हिटमैन पहली ही गेंद से निडर होकर खेलते हैं, ऐसे में इनसे उम्मीद बढ़ जाती है कि और हो सकता है कि इस वर्ल्ड कप वो क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड तोड़ने में सफल हो जाएं।

2. टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन-

jayawardene file rsgopan

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान खिलाड़ी महेला जयवर्धने के नाम है। जयवर्धने ने पांच t20 विश्व कप टूर्नामेंट खेले हैं और 1016 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं और वह जयवर्धने से मात्र 169 रन ही पीछे हैं। हालांकि रोहित शर्मा को भारत के विराट कोहली कड़ी चुनौती देंगे क्योंकि वह रोहित से मात्र 2 रन ही पीछे हैं।

3. सबसे ज्यादा मैच खेलने वाला खिलाड़ी-

Rohit Sharma ODI

रोहित शर्मा T20 विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 2007 टी20 विश्व कप में खेलने वाले रोहित शर्मा ने अब तक इस टूर्नामेंट में 33 मुकाबले खेले हैं और इस मामले में उनके आसपास कोई नहीं है। रोहित शर्मा से ज्यादा मैच तिलकरत्ने दिलशान (35), ब्रावो, शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक (34), एम एस धोनी , क्रिस गेल और मुस्तफिजुर रहीम (33) ने खेले हैं। इस बार मलिक और क्रिस गेल विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं है और बाकी सभी खिलाड़ी रिटायर हो चुके हैं। ऐसे में रोहित शर्मा को मात्र दो मुकाबले खेलने हैं और वह टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम के तीसरे मुकाबले में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

4. सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर-

thequint 2019 08 084c6482 106c 4304 9604 73aeed5e9b78 E New Zealand Australia Webf 1

t20 विश्व कप में एक बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज और इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कोच ब्रैंडन मैकुलम के नाम है। न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने 2012 टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ मात्र 58 गेंदों में 123 रन की धुआंधार पारी खेली थी। रोहित शर्मा ने टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2010 टी20 विश्व कप में ही 65 गेंदों में 79 रन की पारी खेली थी। हालांकि यह रिकॉर्ड तोड़ना कठिन है लेकिन नामुमकिन नहीं है। रोहित शर्मा के आक्रमक अंदाज को देखते हुए लगता है कि शायद रहे इस रिकॉर्ड को इस टी-20 विश्व कप में तोड़ देंगे।

5. टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के-

yuvraj reuters m

टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में जरूर अपने नाम कर लेंगे। रोहित शर्मा को मात्र 3 छक्के लगाने हैं और उसके बाद यह बड़ा रिकॉर्ड उनके नाम होगा। पिछले 6 संस्करण में रोहित शर्मा ने 31 छक्के लगाए हैं और वह भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह से मात्र 2 छक्के पीछे हैं। युवराज सिंह ने टी-20 विश्व कप 2007 में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। हो सकता है पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी और उस मुकाबले में ही रोहित शर्मा यह रिकॉर्ड तोड़ दें। टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी ओवरऑल की बात करें तो नंबर 1 पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का नाम है, जिनके नाम 63 छक्के हैं.

कमेंट करके बताइए रोहित शर्मा इन 5 में से कितने रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *