collageX5X

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बांग्लादेश को सुपर 12 चरण के मुकाबले में बुरी तरह से शिकस्त दी है। रिली रोसो के शानदार शतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी कर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 205 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम मात्र 101 रन पर सिमट गई।

riley roussow min 1

रिली रोसो ने विश्व कप 2022 का पहला शतक लगाया। उन्होंने शानदार ढंग से बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के गेंदबाजों की खूब पिटाई की और मात्र 52 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। 56 गेंदों में यह खिलाड़ी 109 रन बनाकर आउट हुआ। T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस खिलाड़ी का यह लगातार दूसरा शतक है।

चलिए देखते हैं कौन से रिकॉर्ड आज इस खिलाड़ी ने शतकीय पारी की बदौलत तोड़े –

1) रिली रोसो टी20 विश्व कप के इतिहास में शतक लगाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन रहे हैं। उनसे पहले कोई भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर पाया था। लिहाजा यह उनके लिए बहुत खुशी का पल है।

rilee rossouw d3d982ee 7705 4ed9 a12a 6038c55ac43 resize 750 1

2) लगातार दो शतक लगाने वाले खिलाड़ी- T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैसे तो कई धुरंधर मौजूद है लेकिन कोई भी बल्लेबाज ( फुल मेंबर नेशन टीम) लगातार दो शतक नहीं लगा पाया है। रिली रोसो यह कारनामा करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मुकाबले से पहले इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ इंदौर में 100 रन की नाबाद पारी खेली थी।

riley roussow min 1

3) टी20 विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी- रिली रोसो ने क्विंटन डी कॉक के साथ मिलकर T20 विश्वकप इतिहास का सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है। इस मुकाबले से पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के महान खिलाड़ी महिला जयवर्धने और कुमार संगकारा के नाम था। दोनों खिलाड़ियों ने 2010 टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी की थी जबकि इन दोनों दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने 168 रन की साझेदारी कर इस बड़े रिकॉर्ड को अब अपने नाम कर लिया है।

rilee rossouw d3d982ee 7705 4ed9 a12a 6038c55ac43 resize 750 1

4) टी20 विश्व कप में चौथा सबसे तेज शतक- रिली रोसो इस शतक के साथ t20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। सबसे तेज शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल (47 गेंदों) में पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर भी 50 गेंदों के साथ क्रिस गेल और 51 गेंदों के साथ तीसरे स्थान पर मैकुलम है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *