ration card: अगर खो जाए राशन कार्ड, तो जानिए कैसे मिलेगा अनाज?
भारत सरकार नागरिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू करती है, जिनसे देशभर के करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इन योजनाओं में से एक महत्वपूर्ण योजना है खाद्य सुरक्षा, जिसे सरकार ने खासकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू किया है। नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत, सरकार गरीब परिवारों को कम कीमत पर या मुफ्त राशन प्रदान करती है। यह योजना देश के उन लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो अपनी बुनियादी जरूरतें भी पूरी करने में असमर्थ हैं। हालांकि, राशन प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड की आवश्यकता होती है। लेकिन कई बार राशन कार्ड खो जाता है, जिससे राशन मिल पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि अब आप बिना राशन कार्ड के भी सरकारी राशन योजना का लाभ उठा सकते हैं। आज हम आपको बतायेंगे कि इसके लिए आपको क्या करना होगा।

बिना राशन कार्ड के कैसे मिलेगा राशन
राशन कार्ड खोने की वजह से लोगों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब सरकार ने एक ऐसी सुविधा शुरू की है जिससे बिना राशन कार्ड के भी लोग राशन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको “मेरा राशन 2.0″ ऐप का उपयोग करना होगा। यह ऐप आपको प्ले स्टोर या एप स्टोर पर आसानी से मिल जायेगा।
मेरा राशन 2.0 ऐप का इस्तेमाल करने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होंगे:
- सबसे पहले, ऐप को डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।
- इसके बाद, ऐप में लॉगिन करें। लॉगिन करने के लिए आपको राशन कार्ड के किसी एक सदस्य का आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- फिर, आपको एक कैप्चा कोड दिखाई देगा, उसे सही–सही दर्ज करें और “Login With OTP” पर क्लिक करें।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे आपको दर्ज करना होगा।
- इसके बाद, आपको 4 अंकों का MPIN डालना होगा, और आपका अकाउंट लॉगिन हो जाएगा।
लॉगिन के बाद, आप अपने डिजीटल राशन कार्ड को देख सकते हैं और उसे दिखाकर राशन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस प्रकार, बिना राशन कार्ड के भी आप राशन प्राप्त कर सकते हैं।

ई–केवाईसी की अनिवार्यता
सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए ई–केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। ई-केवाईसी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल असली और पात्र लाभार्थी ही राशन योजना का लाभ उठाएं। हालांकि, कई राशन कार्ड धारकों ने अब तक ई–केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, और अगर आपने भी अभी तक यह प्रक्रिया नहीं की है, तो आपको जल्द से जल्द इसे पूरा कराना होगा।
यदि आप ई–केवाईसी नहीं कराएंगे, तो आपको सरकार की राशन सुविधा का लाभ प्राप्त करने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए, यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि आप निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी ई–केवाईसी पूरी करें, ताकि भविष्य में राशन प्राप्त करने में कोई समस्या न आए।
