gayleX2X

क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे कठिन प्रारूप टेस्ट क्रिकेट है और इसमें फील्डिंग करने वाली टीम अजीबोगरीब तरीके से फील्ड को सजाती है। इस प्रारूप में बल्लेबाजी करना थोड़ा कठिन माना जाता है क्योंकि बल्लेबाज को काफी देर क्रीज पर रुक कर टीम के लिए रन बटोरने होते हैं. कई मौकों पर देखा गया है कि बल्लेबाज काफी ओवर खेल लेने के बाद अपना खाता खोलते हैं। लेकिन आज के लेख में एक बार फिर आपको एक हैरान रिकॉर्ड से रूबरू कराएंगे।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में छक्का लगाकर पारी की शुरुआत करने वाले खिलाड़ी-

1) Eric Freeman(एरिक फ्रीमैन)-

eric freeman

एरिक फ्रीमैन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में छक्के से खाता खोलने वाले पहले क्रिकेटर हैं. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इस बल्लेबाज ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। 1968 में ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने भारत के विरुद्ध अपनी पहली गेंद पर छक्का लगा दिया था.

2) Carlisle Best(कार्लिस्ले बेस्ट)-

carlislebest XL

1986 में वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला था। 27 वर्षीय बेस्ट जमैका में अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे थे, टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली दो गेंदों पर इयान बॉथम से दो बाउंसर प्राप्त करने के बाद, उन्होंने तीसरी गेंद पर हुक किया और एक छक्के के साथ अपना खाता खोला। यह बेस्ट के लिए एक दुर्लभ उपलब्धि थी और इयान बॉथम की गेंद पर उन्होंने जो छक्का जड़ा वह वेस्टइंडीज के क्रिकेट प्रशंसकों द्वारा हमेशा याद रखा जाएगा। बेस्ट यह उपलब्धि हासिल करने वाले कैरेबियाई देश के पहले क्रिकेटर हैं।

3) Keith Dabengwa(कीथ डाबेंग्वा)-

Keith Dabengwa

इस सूची में तीसरा नाम जिंबाब्वे के खिलाड़ी का आता है। साल 2005 में जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टेस्ट श्रृंखला में जिंबाब्वे के इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के महान गेंदबाज डेनियल विटोरी की गेंद पर छक्का लगाया था। इस छक्के को लगाने से पहले इस बल्लेबाज ने 15 गेंद बिना रन के खेली थी। ऐसा करने वाले यह जिंबाब्वे के एकमात्र बल्लेबाज हैं।

4) Dale Richards (डेल रिचर्ड्स)-

Dale Richards 2424200

इस सूची में शामिल डेल रिचार्ज दूसरे कैरीबियन खिलाड़ी हैं। बांग्लादेश के मशरफे मुर्तजा की गेंद पर वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने छक्का लगाकर अपना खाता खोला था।

5) Shafiul Islam(शफीउल इस्लाम)-

shafikul

बांग्लादेश के इस बल्लेबाज ने भारत के अमित मिश्रा की गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला और इस छक्के से पहले उन्होंने 7 गेंदें बिना रन के खेली थी।

6) Jahurul Islam(जहरुल इस्लाम)-

jahrul

बांग्लादेश के जहरुल इस्लाम ने साल 2010 में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। ढाका में खेले गए उस मुकाबले में यह बल्लेबाज पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हो गया था लेकिन दूसरी पारी में स्वान की गेंद पर इन्होंने छक्का लगाकर ही अपना खाता खोला था।

7. Chris Gayle (क्रिस गेल) –

chris gayle test

नवंबर, 2012 में वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ छक्के के साथ खाता खोला था, गेल ने एक भी गेंद का इंतजार नहीं किया, खुद की और पारी की पहली गेंद पर गेल ने स्पिनर Sohag Gazi के ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया. पिच इतनी स्पिन के अनुकूल थी कि बांग्लादेश के कप्तान मुश्फिकुर रहीम ने गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत ऑफ ब्रेक गेंदबाज सोहाग गाजी के साथ की। ये गाजी का डेब्यू मैच था और उन्होंने सपने में नहीं सोचा था कि अपने डेब्यू मैच में ही रिकॉर्ड बुक में उनका नाम चढ़ जाएगा. इस तरह क्रिस गेल टेस्ट मैच में छक्के के साथ पारी की शुरुआत करने वाले पहले खिलाड़ी बने.

8) Al- Amin Hossain(अल अमीन हुसैन)-

al amin hossain 06 12 2021

इस सूची में अल अमीन तीसरे बांग्लादेशी खिलाड़ी हैं। 2014 में श्रीलंका के महान स्पिनर रंगना हेराथ की गेंद पर इस खिलाड़ी ने छक्का लगाकर अपना खाता खोला था और आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी की दूसरी पारी में भी इन्होंने छक्का लगाकर ही अपना खाता खोला।

9) Mark Craig(मार्ग क्रेग)-

Mark Craig

मार्ग क्रेग ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर इतिहास रच दिया था और ऐसा करने वाले वह वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं। न्यूजीलैंड के इस ऑफ स्पिनर ने 2014 में यह कारनामा किंग्स्टन के मैदान पर किया था, वेस्टइंडीज के खिलाफ. क्रेग ने विंडीज गेंदबाज सुलेमान बेन की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया था, ये न्यूजीलैंड की पारी का भी यह पहला गेंद ही था.

10) Dhananjaya de Silva(धनंजय डे सिल्वा)-

disilva

श्रीलंका के इस बल्लेबाज ने साल 2016 में अपने डेब्यू मैच की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवी गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला था।

11) Kamrul Islam Rabbi(कमरुल इस्लाम रब्बी)-

Kamrul Rabbi20170215174913

बांग्लादेश का यह गेंदबाज अपनी पहली तीन पारियों में खाता भी नहीं खोल पाया था लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की बीसवीं गेंद पर मोइन अली को छक्के के लिए भेज दिया और अपना खाता खोला।

12) Sunil Ambris(सुनील अंब्रिस)-

Sunil Ambris

टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत इस बल्लेबाज के लिए अच्छी नहीं रही थी और पहली ही पारी में हिट विकेट हो गए थे। इसके बाद अपनी तीसरी पारी में भी यह बल्लेबाज हिट विकेट आउट हुआ। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में खिलाड़ी के नाम दो बार हिट विकेट होने का रिकॉर्ड दर्ज है। हालांकि इस खिलाड़ी ने वेलिंगटन में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला था। आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी इस खिलाड़ी ने खेले 3 टेस्ट मुकाबलों में 3 रिकॉर्ड बनाए हैं।

13) Rishabh Pant (ऋषभ पंत)-

pant

ऋषभ पंत इस सूची में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। यह तेजतर्रार बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं और टेस्ट क्रिकेट में कई महत्वपूर्ण पारियां अपनी टीम के लिए खेल चुके हैं। इस खिलाड़ी ने आदिल रशीद की गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला था।

तो ये हैं वो 13 खिलाड़ी, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी छक्के के साथ अपना खाता खोला, आपको इनमें से कौन सा खिलाड़ी पसंद है ? कमेंट में हमें जरुर बताएं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *