WhatsAppXImageX2022 12 13XatX3.58X.57XPMX

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए लगभग तीन साल का वक़्त हो गया है। इसके बावजूद उनकी फैन फोल्लोविंग में रति भर की कमी महसूस नहीं की गई है। धोनी चाहे सड़क पर घूमने निकल जाए या आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करे, या फिर किसी ऐड शूट में उनका अनोखा अंदाज़ दिख जाए, धोनी के लिए अपनी दीवानगी दिखाने का फैंस कोई मौका नहीं छोड़ते है। सोशल मीडिया में ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमे धोनी और उनके फैन के बीच एक अनोखी केमिस्ट्री देखी जा सकती है।

CSK की कप्तानी करेंगे धोनी

फैंस चेन्नई सुपर किंग्स को बिना धोनी के इमेजिन भी नहीं कर सकते है मगर वर्ष 2023 का आईपीएल माही का लास्ट आईपीएल सीजन होने वाला है। उन्होंने पहले ही जाहिर कर दिया था कि वह चेन्नई के फैंस के सामने चेपौक स्टेडियम में ही संन्यास लेंगे। पिछले कई सालों से आईपीएल या तो UAE या भारत के कुछ सीमित मैदानों में ही आयोजित हो रहा था मगर इस बार आईपीएल में होम ग्राउंड का नियम फिरसे लागू हो गया है अब सभी टीमें कुछ मैच अपने होम ग्राउंड पर खेलेंगी। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे है कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। धोनी ने पिछले सीजन रविंद्र जडेजा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी थी मगर जडेजा जिम्मेदारी को निभा नहीं पाए और बीच सीजन में ही उन्होंने कप्तानी छोड़ दी, जिसके बाद धोनी ने फिर CSK की कमान संभाली थी। इस सीजन में भी धोनी ही चेन्नई के कप्तान होंगे। चेन्नई की टीम धोनी को आईपीएल ट्रॉफी के साथ बिदाई देने की कोशिश करेगी।

धोनी ने फैन को दिया विचित्र जगह ऑटोग्राफ

https://twitter.com/TheDhoniEmpire/status/1601962815753158658?s=20&t=6PbDh1oKr7iekkt7Xnwsjw

सोशल मीडिया में धोनी से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी दुबई की सड़को पर घूमते हुए नज़र आ रहे है उसी दौरान एक फैन ने माही से ऑटोग्राफ माँगा धोनी ने भी उसे निराश नहीं किया और उसकी टी शर्ट पर ऑटोग्राफ दे दिया। और इसी के साथ धोनी के फैन के लिए यह पल हमेशा के लिए खास हो गया।

इससे पहले भी धोनी को हार्दिक पंड्या के साथ दुबई में पार्टी करते हुए देखा गया था उनके साथ टीम इंडिया के अन्य खिलाडी भी शामिल थे साथ ही बॉलीवुड के दिग्गज रैपर बादशाह भी उस पार्टी में चार चाँद लगा रहे थे। धोनी ने पंड्या के साथ खूब डांस किया। धोनी को ऐसे सेलिब्रेट करते हुए पहले कभी नहीं देखा गया। आईपीएल 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में एक मिनी ऑक्शन को आयोजित किया जाएगा,अब देखना यह होता है ऑक्शन में माही कौन सी स्ट्रेटेजी लगाकर एक मजबूत टीम का निर्माण करते है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *