top 5X

क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे छोटा प्रारूप टी20 क्रिकेट देखने वालों के लिए सबसे रोमांचकारी होता है. इसके मुकाबले बेहद दिलचस्प होते हैं क्योंकि पल भर में मैच का रुख बदल जाता है. सिर्फ 20 ओवरों के होने से टीमों के बीच अंतर काफी कम हो जाता है और इसलिए तो कभी कभी छोटी टीम भी बड़ी टीम को पटकनी दे देती है. और जब बात हो टी20 विश्व कप की, तो इसमें उत्साह सातवें आसमान पर रहता है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत हो गई है. 23 अक्टूबर को भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अभियान कजी शुरुआत कर रही है. t20 विश्व कप का पहला संस्करण 2007 में खेला गया था और इस बार टी-20 विश्व कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया कर रहा है। वैसे तो अब का क्रिकेट बहुत हद तक बल्लेबाजों का खेल रह गया है और जब बात हो टी20 क्रिकेट की तो इस फॉर्मेट में बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं और गेंदबाजों की बहुत पिटाई होती है। आज इस लेख में हम बात करने वाले हैं उन टॉप 5 बल्लेबाजों की जिन्होंने t20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

5) Tamim Iqbal(तमीम इकबाल) –

Tamim Iqbal

बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल ने भारत में आयोजित टी-20 विश्व कप 2016 के दौरान शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया था और छह मुकाबलों में 73.75 की औसत से 295 रन बनाए थे। इस दौरान इस खिलाड़ी ने 1 अर्धशतक के साथ एक शतक भी जमा दिया था। तमीम इकबाल ने 142.51 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और बांग्लादेश की टीम को मजबूती प्रदान की .

4) Mahela Jayawardene(महेला जयवर्धने) –

13 1423825480 mahela jayawardene new t20jersey600

महेला जयवर्धने ने टी-20 विश्वकप 2010 में छह मुकाबलों में 60.40 की औसत की मदद से 302 रन बनाए थे और वह t20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व कप में जयवर्धने में दो अर्धशतक के साथ एक लाजवाब शतक भी लगाया था।

3) Babar Azam(बाबर आजम) –

1002327 babar azam

पाकिस्तान के महान बल्लेबाज और आईसीसी T20 रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज रह चुके बाबर आजम ने पिछले वर्ष आईसीसी T20 विश्व कप में छह पारियों में 303 रन बनाए थे। बाबर आजम ने 60.60 की औसत से रन बटोरे थे और 4 अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी पाकिस्तान के फैंस को अपने स्टार बल्लेबाज बहुत उम्मीद होंगी।

2) Tilakaratne Dilshan(तिलकरत्ने दिलशान) –

Tillakaratne Dilshan of Sri Lanka celebrates his century 212 1

श्रीलंका के पूर्व ओपनर बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने दिल स्कूप शॉट का आविष्कार किया था। दिलशान टी-20 विश्व कप 2009 में 7 मुकाबलों में 52.83 की औसत के साथ 317 रन बनाने में सफल रहे थे और इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले थे। आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि दिलशान 7 मुकाबलों में 2 मुकाबलों में 0 पर आउट हुए थे और इसके बावजूद भी उन्होंने पूरे विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बना दिए।

1) Virat Kohli(विराट कोहली) –

India

टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप 2014 में छह मुकाबलों में 106.33 की बेहतरीन औसत के साथ 319 रन बना डाले थे। उनके यह आंकड़े रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं और उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए थे और तीन बार गेंदबाज उनका विकेट झटकने में नाकाम रहे। भारतीय क्रिकेट फैंस उनसे इसी फॉर्म की उम्मीद कर रहे होंगे।

तो ये थे टॉप-5 बल्लेबाज, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे अधिक रन बनाए हैं. दोस्तों इस टी20 वर्ल्ड कप में किस टीम का बल्लेबाज सबसे अधिक रन बनाएगा, कमेंट में हमें बताएं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *