top 5

टी20 विश्व कप 2022 में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। इस खिलाड़ी ने अब तक खेले 4 मुकाबलों में तीन मैच में नाबाद अर्धशतक लगाया है जिसकी बदौलत एक विश्व रिकॉर्ड इन्होंने अपने नाम कर लिया है। हम बात कर रहे हैं टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड के बारे में, पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंकाई महान बल्लेबाज के नाम था जिसे विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत तोड़ कर अपने नाम कर लिया है।

टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज-

5) Tilakratne Dilshan(तिलकरत्ने दिलशान) –

Tillakaratne Dilshan of Sri Lanka celebrates his century 212 1

दिल स्कूप शॉट का आविष्कार करने वाले श्रीलंका के महान ऑलराउंडर खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान इस मामले में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। दिलशान ने 35 मुकाबलों में 897 रन बटोरे हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक भी लगाए हैं और सर्वाधिक रन 96 नॉट आउट था। इस खिलाड़ी ने साल 2016 में अपना आखिरी टी-20 विश्व कप खेला था और उसके बाद संन्यास ले लिया।

4) Rohit Sharma(रोहित शर्मा) –

collage maker 21 sep 2022 04.06 pm 16637566173x2X

टी20 विश्व कप का पहला संस्करण खेलने वाले रोहित शर्मा 2022 में भारतीय टीम की कप्तानी कर रही है और भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। रोहित शर्मा के नाम 33 विश्व कप मुकाबलों में 965 रन दर्ज हैं। वह 34.65 की औसत से रन बटोरतें हैं और टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में भी दूसरे स्थान पर हैं।

3) Chris Gayle(क्रिस गेल) –

chrisgayle030319 0

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल वेस्टइंडीज के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज थे। 2021 में संन्यास ले चुके क्रिस गेल ने टी-20 विश्व कप के इतिहास में रन बनाने के मामले में तीसरा स्थान अपने नाम कर रखा है। 33 मैच में क्रिस गेल ने 965 रन बनाए हैं। यही नहीं उनके नाम 7 अर्धशतक के अलावा दो शतक भी दर्ज है और उन्होंने सर्वाधिक 63 छक्के भी लगाए हैं।

2) Mahela Jayawardene(महेला जयवर्धने) –

13 1423825480 mahela jayawardene new t20jersey600

श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने अपना आखिरी टी20 विश्व कप 2014 में खेला था और इसके बावजूद भी इस खिलाड़ी के नाम विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरा स्थान दर्ज है। t20 विश्व कप में महिला जयवर्धने ने 31 मुकाबलों में 39 से अधिक की औसत से 1016 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक और एक शतक भी लगाया है।

1) Virat Kohli(विराट कोहली) –

vkXvsXban

टी20 विश्व कप 2022 शुरू होने से पहले विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर थे लेकिन इस खिलाड़ी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। अब विराट कोहली के नाम 25 टी-20 विश्व कप मुकाबलों में 88.75 की लाजवाब औसत के साथ 1065 रन दर्ज हैं। विराट के नाम t20 विश्व कप के इतिहास में 13 अर्धशतक दर्ज हैं जो कि अन्य बल्लेबाजों से कहीं ज्यादा है। आंकड़े दर्शाते हैं कि विराट कोहली को विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज क्यों कहते हैं.

ये हैं वो टॉप-5 बल्लेबाज, जिन्होंने टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक रन बनाए हैं. इनमें से आपके पसंदीदा कौन हैं ? कमेंट में हमें बताएं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *