rohitXX18X

आईपीएल 2023 की शुरुआत होने जा रही है और सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आईपीएल के इतिहास की सबसे बेहतरीन टीम मुंबई इंडियंस कमर कस चुकी है और इस बार खिताब जीतने में कोई भी कमी नहीं रहने देना चाहती है। 2 अप्रैल 2023 को मुंबई इंडियंस की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

चलिए देखते हैं मुंबई इंडियंस की टीम में कौन से पांच बल्लेबाज ऐसे हैं जिन पर टीम का दारोमदार रहने वाला है

5) डेवाल्ड ब्रेविस

Dewald Brevis

मुंबई इंडियंस की टीम युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए जानी जाती है। इसका उदाहरण दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस हैं। मात्र 18 वर्ष की उम्र में मुंबई इंडियंस की टीम ने इस बल्लेबाज को 3 करोड रुपए की बड़ी रकम देकर खरीदा था। दक्षिण अफ्रीका के मशहूर क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के नाम पर ही इस बल्लेबाज को बेबी एबी के नाम से भी जाना जाता है। यह गेंद को मैदान के किसी भी कोने में मारने में सक्षम है और तेज गति से बल्लेबाजी करने में विश्वास रखते हैं। इस बार इस युवा खिलाड़ी से मुंबई इंडियंस की टीम को बहुत उम्मीदें होंगी और यह उम्मीदों पर खरा उतरना चाहेंगे।

4) तिलक वर्मा

tilak

पिछले सीजन बेहतरीन बल्लेबाजी कर इस युवा बल्लेबाज ने कई दिग्गज खिलाड़ियों का दिल जीत लिया था। हार्दिक पांड्या और कायरन पोलार्ड जैसे खिलाड़ियों के जाने के बाद अब मिडिल ऑर्डर की कमान तिलक वर्मा संभाल रहे हैं। आई पी एल 2022 में तिलक वर्मा ने 14 मुकाबलों में तो बेहतरीन अर्धशतक लगाकर 397 रन बनाए थे।

3) ईशान किशन

170041 cxberzugbt 1644729026XishanXmi

आई पी एल 2022 में ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। 2022 में किशन ने 14 मुकाबलों में 418 रन बनाए थे वहीं अब तक आईपीएल में इनके नाम 1870 रन दर्ज हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज किशन तेज गति से बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर हैं और रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करते हैं। आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि 2022 में ईशान को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा था।

2) सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav

फिलहाल आज के समय में सूर्य कुमार यादव को भारतीय टीम में सर्वश्रेष्ठ T20 क्रिकेट का बल्लेबाज कहा जाता है। यह बल्लेबाज मैदान के किसी भी कोने में गेंद को मार सकता है और तेजी से रन बनाने के लिए मशहूर है। यह वानखेड़े की पिच को बखूबी समझते हैं और मुंबई इंडियंस के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाते हैं। पिछले सीजन इस खिलाड़ी ने 8 मुकाबलों में 145 की लाजवाब स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे। इस सीजन मुंबई के फैंस को इस खिलाड़ी से बेहद उम्मीदें होंगी।

1) रोहित शर्मा

18 1429339625 rohitsharma csk ipl8 600

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन भी ट्रॉफी जीतने की तरफ ध्यान लगा रहे होंगे। आईपीएल में इनकी बल्लेबाजी का कोई तोड़ नहीं है और अब तक 227 मुकाबलों में इस बल्लेबाज ने 5879 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित ने 40 अर्धशतक और एक शतक भी लगाया है। इस बार रोहित अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहेंगे।

कमेंट करके मुंबई इंडियंस के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का नाम बताइए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *