miXX2X

आईपीएल का क्रेज पूरे विश्व भर में है। विश्व की सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के नई सीजन की शुरूआत होने जा रही है। क्रिकेट फैंस इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और सभी फ्रेंचाइजी अपनी तैयारी शुरू कर चुकी हैं।

इस सीजन भी पिछले सीजन की तरह 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आईपीएल के 16वे संस्करण की शुरुआत 31 मार्च को होगी और फाइनल मुकाबला 28 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

rohit sharma ricky ponting ipl 2020 1600263387 1

आज हम बात करने जा रहे हैं मुंबई इंडियंस टीम की जो हर आईपीएल सीजन में खिताब की प्रबल दावेदार के तौर पर उतरती है। अब तक यह टीम 5 बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है लेकिन पिछले वर्ष इनका प्रदर्शन सबसे खराब रहा था। यह टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर थी लेकिन मुंबई की टीम वापसी करने के लिए जानी जाती है। इस बार भी यह टीम नए जोश के साथ मैदान पर उतरती हुई नजर आएगी। 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करने वाली मुंबई इंडियंस टीम के लिए यह पांच खिलाड़ी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे

5) तिलक वर्मा

tilak

जहां पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के सभी बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप हो रहे थे, तब इस युवा बल्लेबाज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। पिछले सीजन तिलक वर्मा ने कई दिग्गज खिलाड़ियों का दिल जीत लिया था। हार्दिक पांड्या और कायरन पोलार्ड जैसे खिलाड़ियों के जाने के बाद अब मिडिल ऑर्डर की कमान तिलक वर्मा संभाल रहे हैं। आई पी एल 2022 में तिलक वर्मा ने 14 मुकाबलों में 397 रन बनाए थे। इस सीजन भी खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

4) ईशान किशन

Ishan Kishan

आई पी एल 2022 में ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। 2022 में किशन ने 14 मुकाबलों में 418 रन बनाए थे वहीं अब तक आईपीएल में इनके नाम 1870 रन दर्ज हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज किशन तेज गति से बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर हैं और रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करते हैं। आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि 2022 में ईशान को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा था।

3) सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav

फिलहाल आज के समय में सूर्य कुमार यादव को भारतीय टीम में सर्वश्रेष्ठ T20 क्रिकेट का बल्लेबाज कहा जाता है। यह बल्लेबाज मैदान के किसी भी कोने में गेंद को मार सकता है और तेजी से रन बनाने के लिए मशहूर है। यह वानखेड़े की पिच को बखूबी समझते हैं और मुंबई इंडियंस के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाते हैं। पिछले सीजन इस खिलाड़ी ने 8 मुकाबलों में 145 की लाजवाब स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे। इस सीजन मुंबई के फैंस को इस खिलाड़ी से बेहद उम्मीदें होंगी और इनका प्रदर्शन मुंबई इंडियंस की खिताब तक पहुंचने की राह को आसान बनाएगा।

2) जोफ्रा आर्चर

archerX5

जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी कमान जोफ्रा आर्चर के हाथ में होगी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज आर्चर सफेद गेंद क्रिकेट में बहुत ही घातक है। मुंबई इंडियंस के लिए राहत की बात यह है कि जोफ्रा आर्चर पूरे सीजन मौजूद रहेंगे। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह खिलाड़ी मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का रोल अदा कर चुका है और ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम इनकी अहमियत जानती हैं।

1) रोहित शर्मा

rohitXmi

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन भी ट्रॉफी जीतने की तरफ ध्यान लगा रहे होंगे। आईपीएल में इनकी बल्लेबाजी का कोई तोड़ नहीं है और अब तक 227 मुकाबलों में इस बल्लेबाज ने 5879 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित ने 40 अर्धशतक और एक शतक भी लगाया है। इस बार रोहित अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहेंगे।

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियन्स का फुल स्क्वाड ये है Dewald Brevis, Nehal Wadhera, Rohit Sharma(C), Suryakumar Yadav, Tilak Varma, Tristan Stubbs(W), Cameron Green, Raghav Goyal, Ramandeep Singh, Shams Mulani, Tim David, Ishan Kishan(W), Vishnu Vinod, Akash Madhwal, Arjun Tendulkar, Arshad Khan, Duan Jansen, Hrithik Shokeen, Jason Behrendorff, Jofra Archer, Kaumar Kartikeya, Piyush Chawla.

कमेंट करके बताइए मुंबई इंडियंस का सबसे अहम खिलाड़ी कौन है?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *